फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Public Works Minister, Foundation, Bridge

लोक निर्माण मंत्री ने किया पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास

Thu, 31 Mar 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Public Works Minister, Foundation, Bridge
लोक निर्माण मंत्री ने किया पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव टोडा में हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री राव नरबीर सिंह ने 11 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से टांगरी नदी पर बनने वाले 150 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढों से मुक्त बनाने के लिए विभाग की ओर से मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


राव नरवीर सिंह ने कहा कि कालका विधायक लतिका शर्मा हलके के विकास कार्यों लेकर काफी गंभीर हैं। कालका हलका में 41 करोड़ के विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह हलका गिनती में एक नंबर पर आता है।
विज्ञापन


विधायक ने सभी मांगे मानते हुए लोक निर्माण मंत्री ने करीब 88 करोड़ रुपए के सड़कों व पुलों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसडीएम राधिका सिंह, कार्यकारी अभियंता हरपाल सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एमएल गर्ग, जिला परिषद चेयरमैन रितू सिंगला, सदस्य रीना रानी, बल सिंह राणा, भूड़ गांव के सरपंच निर्मल सिंह, टोडा की सरपंच अनीता रानी, सुनील गुप्ता, सुरेश वर्मा, रामकुमार, गुरदयाल सिंह, रामचंद्र, देशराज, सुरेश कुमार, दीदार सिंह, सुरेश गुप्ता, लाल सिंह, जस्सी व महिला कमलेश वर्मा, राजकुमारी, निशा, रजनी, तमन्ना गुप्ता सहित अन्य गांवों के सरपंच व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed