फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Polls, open, rainfall, monsoon, cleaning, panchkula

मानसून की पहली बारिश से खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Wed, 29 Jun 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Polls, open, rainfall, monsoon, cleaning, panchkula
मानसून की पहली बारिश से खुली सफाई व्यवस्था की पोल - फोटो : अमर उजाला
मानसून की पहली बारिश से शहर में कई जगह पानी जमा होने से हुडा के दावों की पोल खुल गई। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से सड़कें और गलियां पानी से लबालब भर गईं। इतना ही नहीं सेक्टर-19 के घरों में पानी घुसने से लोगों के सामान खराब हो गए। जलभराव से सेक्टर 19 से जीरकपुर को जाने वाली सड़क पर कई घंटे वाहन रेंगते रहे।  
विज्ञापन


सेक्टर वासियों का कहना है कि यहां के ड्रेनेज सिस्टम हमेशा ही ब्लॉक रहते है और न ही इनकी लेवलिंग सही ढंग से की गई है। ड्रेनेज सिस्टम के अंदर गंदगी के ढेर जमा रहते हैं, जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पाती है। नतीजन यहां दो-दो फुट तक पानी भर जाता है। इससे पहले भी लोगों के घरों में पानी भर चुका है, लेकिन हुडा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।     
विज्ञापन


कई घंटे तक बाल्टियों से निकालना पड़ता है पानी
मंगलवार सुबह एक घंटे हुई बारिश से पानी लोगों के घरों में घुस गया। इसके बाद कई घंटों तक लोग बाल्टियों से पानी निकालते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि एक घंटे की बारिश में ही यहां जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल एरिया में भी जलभराव
पंचकूला को सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-वन व दो हुडा की लापरवाही का शिकार हो रहा है। यहां सड़कें टूटी पड़ी हैं और रोड गलियां भी जाम पड़ी हैं। इससे यहां की सड़कों पर जलभराव की स्थिति है। यहां सड़कों के गड्ढों में पानी भर जाता है। इस वजह से वाहन चालकों को ये गड्ढे नजर नहीं आते हैं और वह हादसे का शिकार होते हैं। यहां के उद्यमी और विभिन्न कारखानों में काम कर रहे कर्मचारियों को जिला प्रशासन और हुडा की अनदेखी की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


मौसम विभाग का पूर्वानुमान : इस बार होगी अधिक बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ने इस वर्ष अधिक बारिश होगी। बारिश के मद्देनजर लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शहर के बंद पड़े ड्रेनेज सिस्टम की तत्काल प्रभार से सफाई करवाने की मांग की है। यदि ड्रेनेज सिस्टम का यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लोगों को शहर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed