फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula police on alert after Pahalgam attack, personnel deployed at all checkpoints

Panchkula News: पहलगाम हमले के बाद से पंचकूला पुलिस अलर्ट, सभी नाकों पर मुलाजिम तैनात

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Panchkula police on alert after Pahalgam attack, personnel deployed at all checkpoints
पंचकूला। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर पंचकूला शिबास कविराज ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी एसीपी, थाना प्रभारियों एवं चौकी इंचार्ज को अपने-अपने अधीन क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सभी नाकों पर 24 घंटे पुलिस बल को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके। शहर में सभी नाकों पर पुलिस मुलाजिम तैनात कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल एवं हॉस्टल वार्डनों के साथ विशेष मीटिंग कर कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। आदेश की पालना करते हुए सभी थाना प्रभारी अपने अधीन क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों से मिलकर कश्मीरी छात्रों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ढाबों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी सख्त निगरानी बढ़ा दी है। ढाबा एवं होटल संचालकों के साथ मीटिंग आयोजित कर उन्हें कश्मीरी ग्राहकों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की हिदायत दी गई है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में कालका एसीपी आशीष कुमार एवं थाना पिंजौर के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश चंदर ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। सभी संगठनों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।


सीपी ने आम जनता से की अपील
पंचकूला पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया अथवा अन्य किसी माध्यम से किसी भी प्रकार की फोटो, वीडियो या सूचना बिना पुष्टि किए साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। पुलिस विभाग ने अपील की है कि वह संयम बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या हेल्पलाइन नंबर पर दें। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed