फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula police destroyed drugs worth Rs 1.53 crore in the furnace of a hygiene factory

Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने 1.53 करोड़ की ड्रग्स को हाइजीन फैक्ट्री की भट्टी में नष्ट किया

Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Panchkula police destroyed drugs worth Rs 1.53 crore in the furnace of a hygiene factory
बरवाला। पंचकूला पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 48 मामलों में 1.53 करोड़ मूल्य के जब्त किए मादक पदार्थों को बरवाला क्षेत्र के गांव बागवाला स्थित हाइजीन फैक्ट्री की भट्टी में नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर पंचकूला कविराज व डीसीपी सृष्टि गुप्ता की मौजूदगी में की गई। ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा इस प्रक्रिया को विधिक मंजूरी मिलने के बाद पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ किया गया। इस दाैरान एसीपी विक्रम नेहरा, थाना रायपुररानी प्रभारी सुखबीर सिंह सहित अन्य कई अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बागवाला क्षेत्र के ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल पुलिस की ही नहीं बल्कि पूरे समाज की है। यदि किसी व्यक्ति को नशे की आदत है तो उसका उपचार, काउंसलिंग और पुनर्वास में सहयोग देंगे। पुलिस कमिश्नर शिवाश कविराज ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के लिए कड़ा संदेश है। पंचकूला पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। समाज को बचाने के लिए पुलिस की नैतिक और कानूनी जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों युवाओं और अभिभावकों से अपील की वे नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग कर आने वाली पीढ़ियों को इस बुराई से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed