फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Police arrested the absconding theft accused from the industrial area.

Panchkula News: पंचकूला पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया से किया गिरफ्तार

Thu, 22 Jan 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Police arrested the absconding theft accused from the industrial area.
2019 के पुराने मामले का आरोपी सतीश कुमार दबोचा गया, न्यायिक हिरासत में भेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 2019 में थाना सेक्टर-14 में दर्ज चोरी के मामले का फरार आरोपी सतीश कुमार (46) को इंडस्ट्रियल एरिया से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से जिला जींद के सफीदों का रहने वाला है और वर्तमान में बलटाना, मोहाली में रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि एवीटी टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तुरंत दबिश देकर आरोपी को काबू किया गया। आरोपी पिछले 6 वर्षों से फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि आरोपी को विधिवत अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया और पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई इसी सख्ती से जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed