फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Municipal Corporation's rigging will no longer be tolerated: Chandramohan

पंचकूला नगर निगम की धांधलियां अब बर्दाश्त नहीं होंगी : चंद्रमोहन

Sun, 13 Oct 2024 02:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Municipal Corporation's rigging will no longer be tolerated: Chandramohan
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। विधायक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन ने शहर के लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम के एजेंडों पर विचार विमर्श किया। एक होटल में आयोजित बैठक में कांग्रेस के दस पार्षद मौजूद रहे। बैठक में कहा गया कि शहर के लोगों और ग्रामीणों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि अब पंचकूला नगर निगम की धांधलियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ऐसा कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जिसमें जनता की गाढ़ी कमाई को फिजूल में उड़ाया जाए। नगर निगम के अधिकारी मौज करें और लोगों को ठोकरें खानी पड़े अब ऐसा नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि लोगों की दिक्कतें और परेशानियों को ध्यान में रखकर ही एजेंडा पास किए जाएंगे। सभी पार्षदों के साथ मिलकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंचकूला शहर को सुंदर स्वच्छ और लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाना उनकी प्राथमिकता है। बैठक में पार्षद उषा रानी, डॉ. राम प्रसाद, एडवोकेट नवीन बंसल, गौतम प्रसाद, ओमवती पुनिया, सुखबीर पुनिया सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed