फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Municipal Corporation has not fulfilled many promises in 2021

पंचकूला: बुनियादी सुविधाएं को भूल निगम सिर्फ सौंदर्यीकरण में ही रहा मशगूल, स्मार्ट सिटी की दौड़ में पिछड़ा शहर 

Thu, 30 Dec 2021 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 30 Dec 2021 10:43 AM IST
सार

पंचकूला निगम ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ सेक्टर-15 में स्ट्रीट वेंडर जोन बनाया है। शहर के सेक्टरों में अतिक्रमण का बोलबाला आज भी है। झूरीवाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण तो निगम ने करवा दिया, लेकिन आज भी लोग कूड़े की बदबू से परेशान हैं।  

विज्ञापन
Panchkula Municipal Corporation has not fulfilled many promises in 2021
पंचकूला में गंदगी का ढेर और घूमते लावारिस पशु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2021 में एक साल के पंचकूला नगर निगम के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र स्वच्छ, सुंदर व आत्मनिर्भर नहीं बन पाया है। इसका उदाहरण है स्मार्ट सिटी की दौड़ में पंचकूला का पिछड़ना। नगर निगम बुनियादी सुविधाओं को भूल सिर्फ सौंदर्यीकरण के नाम पर निजी दीवारों पर चित्रकारी, वेलकम गेट, स्ट्रीट लाइट्स, सड़कों पर पट्टियां, कर्व चैनल का पेंट, नए सिरे से राउंड अबाउट्स निर्माण और डिवाइडरों पर आयरन ग्रील लगाने तक सीमित रह गया। बाकी जो काम नगर निगम ने किए हैं, वह आधे अधूरे हैं, जिनका धरातल पर अब तक सही मायने में शहरवासियों को लाभ नहीं मिल पाया है। 

विज्ञापन


गोशाला होने के बाद भी सड़कों पर पशुओं के झुंड में दिख दे रहे हैं। लावारिस कुत्तों के लिए डॉग पौंड बना तो दिया, लेकिन हर गली और चौराहों पर ये नजर आते हैं। अतिक्रमण हटाने के नाम पर सिर्फ सेक्टर-15 में स्ट्रीट वेंडर जोन बनाया गया। शहर के सेक्टरों में अतिक्रमण का बोलबाला आज भी कायम है। वहीं, प्लास्टिक मुक्त पंचकूला का सपना सपना ही रह गया। इसके अलावा झूरीवाला में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण तो निगम ने करवा दिया, लेकिन आज भी लोग कूड़े की बदबू से परेशान हैं।  

विज्ञापन

आधे अधूरे किए काम, शहरवासियों को नहीं मिला लाभ 

-लावारिस कुत्तों और लावारिस पशुओं को मुक्त कराने का प्रयास। 
-पंचकूला में अग्निशमन सेवाओं में और सुधार व सशक्तिकरण। 
-सेक्टर- 2, 4, 12, 12ए के बीच गुजरने वाले नाले की सफाई, कवर करना, सौंदर्यीकरण व पिकनिक स्थल में तब्दील करना।
-पंचकूला में कुकिंग गैस को घरों तक पाइप लाइन द्वारा सप्लाई करना।
-पंचकूला को वेंडिंग जोन में शीघ्र स्थानांतरित करवाना। 
-झूरीवाला में स्वीकृत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य।
-पंचकूला जिले की सभी सड़कों की आधुनिक मशीनों से सफाई करवाना।  
-सार्वजनिक स्थलों चौक आदि पर जलभराव की समस्या के समाधान का मसला महज टेंडर तक पहुंचा है। 

इन एजेंडो पर लोगों की निगाहें टिकीं, कब तक मिलेगी निगम को सफलता 

-पंचकूला को स्मार्ट सिटी घोषित करवाने के लिए प्रयास करना।
-घरेलू कूड़ा और मलबा डोर टूट डोर इकट्ठा करना। 
-सेक्टरों के अंदर आम जनता की सहमति से स्थान निर्धारित कर मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण करवाना। 
-पंचकूला की ओर से रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना, फूड कोर्ट और पार्किंग का समुचित प्रबंध करना।
-बरसाती पानी की निकासी व सीवरेज प्रणाली के बेहतर रख रखाव को सुदृढ़ करना। 
-पंचकूला को स्लम फ्री बनाने के लिए 7000 फ्लैटों का निर्माण करवाना। 
-विभिन्न सेक्टरों में अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाना। 
-पंचकूला के सभी एरिया को प्लास्टिक और प्रदूषण से मुक्त बनाना।
-बरवाला क्षेत्र के सभी बचे हुए गांवों में सीवरेज डालना।
-निगम के तहत आने वाली सड़कों का निर्माण और मरम्मत कराना।
-चंडीगढ़-पंचकूला को जोड़ने के लिए अतिरिक्त नए मार्ग व नई सड़कों का निर्माण करवाना। 
-झूरीवाला में स्वीकृत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य। 
-गांव अभयपुर, आशियाना, बुढ़नपुर और सेक्टर-20 आदि क्षेत्रों में सीवरेज की समस्या का समाधान करवाना।
-कर्ब चैनल एवं ग्रिल के लिए निविदा आमंत्रित करवाना।
-सभी सड़कों, चौकों और खाली पड़े स्थानों पर घास व फूलों के पौधे लगवाना। 
-सभी शौचालयों की मरम्मत और नवीनीकरण, शौचालयों को मार्केट एसोसिएशन को रख रखाव के लिए सौंपने के संबंध में विचार विमर्श। 
-शहर को 31 मार्च 2021 तक लावारिस पशुओं और लावारिस कुत्तों से मुक्त करना। 
-एनजीटी की हिदायतों के अनुसार पंचकूला में रेहड़ी से कचरा उठाने की समस्या को हल करवाना एवं आवश्यकतानुसार सड़कों और बाजारों पर बड़े डस्टबिन उपलब्ध करवाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-सामुदायिक केंद्रों को फिर से निर्मित, नवीकरण एवं रखरखाव कराना। 
-सभी सेक्टरों में गाइड मैप्स और गायब हुए साइन बोर्ड लगवाना।
-सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की निविदा को जल्द आमंत्रित करना ताकि पंचकूला स्मार्ट सिटी बन सकें। 
-नगर निगम के सभी सेक्टरों व नालों, चौ का सौंदर्यीकरण और उन पर शाम को फूड स्ट्रीट बनवाना। 
-विकास कार्यों के मद्देनजर साल 2021-22 के लिए निगम निगम का बजट जारी करना। 
-नगर निगम के सभी एरिया की सड़कों और गलियों में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाना। 
-नगर निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से विज्ञापन लगाने के लिए निविदाएं आमंत्रित करना। 
-सेक्टरों में स्थानीय बस सेवा को सुदृढ़ करना और पंचकूला में भ्रमण, साइट देखने के लिए बस सेवा शुरू करना। 
-पार्कों का निर्माण व मरम्मत करना व उनमें ओपन जिम, झूले, स्लाइड इत्यादि लगवाना। 
-सड़कें, गलियां और स्टार्म वाटर की लाइनें बनवाना व मरम्मत करवाना। 
-जहां सीवरेज लाइन और एसटीपी प्लांट अभी शुरू नहीं हुए हैं, वहां सीवरेज का काम करवाना। 
-गांवों में सड़कों, सीवरेज लाइन बिछाने, एसटीपी और अमरूत आदि योजनाओं के तहत चलने वाले सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कराना।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed