फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Municipal Corporation Elections: First Randomization of 550 EVMs Completed

पंचकूला नगर निगम चुनाव: 550 ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन पूरा

Thu, 30 Apr 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Municipal Corporation Elections: First Randomization of 550 EVMs Completed
हर बूथ पर लगेंगी दो मशीनें, उम्मीदवारों को आचार संहिता व खर्च सीमा की दी गई जानकारी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत बुधवार को लघु सचिवालय में 550 ईवीएम मशीनों का प्रथम रैंडमाइजेशन पूरा किया गया। प्रक्रिया सामान्य पर्यवेक्षक डी. सुरेश और उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि रैंडमाइजेशन पूरी तरह कंप्यूटरीकृत और पारदर्शी प्रक्रिया है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के 20 वार्डों में कुल 204 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर दो ईवीएम लगाई जाएंगी। एक मेयर और दूसरी पार्षद पद के लिए।
विज्ञापन


खर्च की सीमा तय, रजिस्टर जांच अनिवार्य
बैठक में उम्मीदवारों को चुनावी खर्च के नियमों की जानकारी दी गई। मेयर पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 30 लाख रुपये और पार्षद के लिए 7.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को 1, 4 और 7 मई को अपने व्यय रजिस्टर की जांच करवानी होगी। इसके लिए डीईटीसी पंचकूला को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति रैली पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रैली या जनसभा से पहले अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कोर्ट रूम में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।


कल इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण
चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों के लिए 30 अप्रैल को सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में दो सत्रों में प्रशिक्षण होगा। पहले सत्र में पीठासीन और सहायक पीठासीन अधिकारियों को, जबकि दूसरे सत्र में पोलिंग अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

एक नजर में
वार्ड: 20
मतदान केंद्र: 204
कुल ईवीएम: 550 (रिजर्व सहित)
व्यय सीमा: मेयर-30 लाख रुपये, पार्षद-7.50 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed