{"_id":"627180a5adb1343d98249d17","slug":"panchkula-municipal-corporation-building-will-be-air-conditioned-from-three-crores-pkl-office-news-pkl4495298127","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला नगर निगम भवन में तीन करोड़ से होगा वातानुकूलित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला नगर निगम भवन में तीन करोड़ से होगा वातानुकूलित
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की बैठक मेयर कुलभूषण गोयल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त धर्मवीर सिंह, एसई विजय गोयल, पार्षद सुनीत सिंगला, गुरमेल कौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। धर्मवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग में एसी लगाने के लिए तीन करोड़ रुपये का टेंडर प्रशासनिक स्वीकृति के लिए निदेशक शहरी स्थानीय विभाग पंचकूला से स्वीकृत होकर आ गया है। अब आठ महीने में लंबित काम पूरा हो जाएगा। साथ ही शहर में ई-बाइकस और इलेक्ट्रिक साइकिल चलाने का टेंडर भी अलॉट कर दिया है।
बैठक में महापौर ने पिछली बैठक में पास एजेंडे पर कार्रवाई रिपोर्ट तलब की। अधिकारियों ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण का काम चल रहा है। इसे मेयर ने 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर को सुंदर बनाने के लिए शुरू इन कामों में मेन रोड्स और डिवाइडिंग रोड्स कवर की जा रही है। रोड्स की चार-पांच बार रिकारपेटिंग होने से रोड बर्म काफी नीचे हो गई हैं।
इससे बारिश के दिनों में पानी रोड गलियों से गटर में जाने की जगह आसपास बनी ग्रीन बेल्ट में घुस जाता है। कई दिनों तक इन ग्रीन बेल्ट में पानी खड़ा रहता है। अब इन रोड बर्म और चैनल को सड़क से ऊंचा उठाया जा रहा है। सड़कों पर लगे टूटे कवर और टाइलें बदली जा रही है। कई जगह ग्रिल टूटी हुई है। कई जगह से ग्रिल का कुछ हिस्सा चोरी हो चुका है। इस प्रोजेक्ट में टूटी ग्रिल को रिपेयर कराया जा रहा है। जहां नई ग्रिल लगाने की जरूरत होगी, वहां नई ग्रिल लगाई जा रही है। पुरानी लगी ग्रिल पर नए सिरे से पेंट भी कराया जाएगा। रोड बर्म पर पीले और काले रंग का पेंट किया जा रहा है।
विज्ञापन
पांच टेंडर 30 जून तक किए जाएंगे पूरे
ढाई करोड़ रुपये की लागत से 5 टेंडर लगाए गए हैं, जोकि 30 जून तक पूरे किए जाएंगे। 7 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न पार्कों की रेनोवेशन चल रही है, इसे भी 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए। एसई विजय गोयल ने बताया कि सेक्टर - 7 और 10 में सामुदायिक केंद्र के पुराने स्ट्रक्चर को तोड़ने का काम हो चुका है और जल्द ही नए सामुदायिक केंद्र भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा। सेक्टर- 7 के सामुदायिक केंद्र के लिए 5 करोड़ 20 लाख रुपये और सेक्टर- 10 के सामुदायिक केंद्र के निर्माण पर 7 करोड़ 11 लाख रुपये का टेंडर अलॉट हुआ है।
मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि इन सामुदायिक केंद्रों में स्थानीय लोगों को सभी सुविधाएं मिलेंगी। लोगों को शादी विवाह एवं अन्य समारोहों के लिए किसी अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। महापौर ने सेक्टर 19 के पुराने सामुदायिक केंद्र को तोड़कर नया बनाने के लिए तुरंत टेंडर लगाने के लिए निर्देश दिए। गोयल ने मनसा देवी कांपलेक्स 5, सेक्टर - 11, 12, 20 एवं 21 में वेडिंग कम बैडमिंटन हॉल बनाने का टेंडर तुरंत लगाने के निर्देश दिए। सीएसआई अविनाश सिंगला ने बताया कि लगभग 20 खस्ता हाल सामुदायिक शौचालयों की रिपेयर होनी है, उसमें से 7 का टेंडर लग चुका है।
सुखदर्शनपुर में नंदीशाला बनाने का टेंडर भी दो-तीन दिन में लग जाएगा। बैठक में महापौर कुलभूषण गोयल ने निर्देश दिए कि नगर निगम की जमीन पर हो रही माइनिंग के एवज में संबंधित विभाग द्वारा अधिकतम 40 प्रतिशत रॉयल्टी दी जानी है, यदि संबंधित विभाग द्वारा रॉयल्टी नहीं दी जाती, तो निगम की जमीन को वापस लेकर माइनिंग बंद कर दी जाए और क्षेत्र को सील किया जाए।