फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula lags behind BJP's tenure: Chandramohan, alleged, said - development work was limited to papers, nothing happened on the ground

भाजपा के कार्यकाल में पिछड़ गया पंचकूला : चंद्रमोहन, लगाया आरोप, कहा-कागजों तक ही सिमटा विकास कार्य, धरातल पर कुछ नहीं हुआ

Mon, 12 Jul 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Panchkula lags behind BJP's tenure: Chandramohan, alleged, said - development work was limited to papers, nothing happened on the ground
पंचकूला। भाजपा के सात साल के कार्यकाल में पंचकूला विकास कार्यों में मोहाली से बहुत पिछड़ गया है। भाजपा सरकार का विकास कार्य केवल कागजों में सीमित है, धरातल पर कुछ नहीं है। विकास के नाम पर भाजपा नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं। यह आरोप प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने लगाए हैं। वह रविवार को सेक्टर-10 स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने कहा कि पंचकूला ट्राईसिटी में मोहाली से बहुत आगे था, लेकिन भाजपा के सात वर्षों के शासनकाल में मोहाली शहर से बहुत पिछड़ गया है। सरकार और निगम के मेयर सिर्फ घोषणाएं करते हैं। बड़ा कार्य नजर नहीं आता है, जबकि निगम के कार्यकाल को भी छह माह पूरे हो गए हैं। शहर की सफाई व्यवस्था का बहुत बुरा हाल है। लावारिस पशु सड़कों पर घूम रहे हैं। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जर्जर गई है। चंद्रमोहन ने आरोप लगाया कि निगम में तीन वर्षों के दौरान घोटाले ही घोटाले हुए हैं। पंचकूला शहर में कोई नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने पंचकूला को मोहाली से आगे ले जाने के लिए हरियाणा सरकार से कई कार्य करने की मांग रखी है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व प्रधान रविंद्र रावल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, पार्षद सलीम कुमार, पार्षद गौतम प्रसाद, पार्षद उषा रानी, पार्षद पंकज वाल्मीकि, पार्षद संदीप सोही, पार्षद अक्षयदीप, पार्षद गुरमेल कौर, प्रियंका हुडा, दयाल सरपंच, अमरजीत हरिपुर, इंद्रजीत वडैच, योगिंदर क्वात्रा, रितु कसाना, ओम शुक्ला, एडवोकेट अमन दत्त शर्मा, नवीन बंसल, डाक्टर राम प्रसाद और हेमंत किंगर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के सवाल
1. पंचकूला से चंडीगढ़ को जोड़ने के लिए सेक्टर-17-18 चौक से आगे सड़क बनाकर रेलवे स्टेशन के पास से ओवरब्रिज या भूमिगत रास्ता बनाकर चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र, सीटीयू वर्कशॉप वाली सड़क से जोड़ा जाए।
2. सेक्टर-12, 12-ए के मध्य मार्ग को नेशनल हाईवे पर ऊपर गामी पुल बनाकर सेक्टर -20 को पंचकूला से जोड़ा जाए।
3. नगर निगम द्वारा सुखदर्शनपुर गांव में गोशाला बनाई गई है। इसे प्राइवेट व्यक्तियों को सौंप दिया गया है, लेकिन सारा खर्च निगम द्वारा उठाया जा रहा है, जबकि यह पैसा जनता का है। इसके बाद भी वहां पर लावारिस पशु नहीं रखे जा रहे। गोशाला का प्रबंधन इन प्राइवेट व्यक्तियों से वापस लिया जाए। निगम को गोशाला की यह जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
4. माता मनसा देवी गोशाला के लिए हरियाणा सरकार द्वारा भूमि लीज पर दी गई थी। वहां गोशाला तो बनी लेकिन संस्था ने अपनी सुविधा के लिए बैंक्वेट हाल बना लिए। अब वहां पर पशु न रखकर निजी लाभ के लिए प्रयोग किया जा रहा है।
5. निगम कुछ दिनों से चंडीकोटला गांव के पास जमीन पर एजुकेशन सिटी बनाने की बात कर रहा है। कांग्रेस इसका पूरी तरह विरोध करती है। शहर में पहले ही बहुत सारे स्कूल मौजूद हैं। पहले से ही स्कूल चला रहे लोग इस जमीन पर स्कूल खोलने की तैयारी में हैं। इस जगह पर और कुछ न बनाकर सिर्फ हेल्थ यूनिवर्सिटी या सरकारी विश्वविद्यालय बनाया जाए। पंचकूला की जनता काफी देर से इनकी मांग कर रही है।
6. पिछले दिनों कोविड की दूसरी लहर के समय पंचकूला की स्वास्थ्य संस्थाओं की पोल खुल चुकी है। मरीज एक बेड पाने के लिए भटकते रहे। प्राइवेट अस्पतालों में बेड मिला भी तो उन्हें लूटा गया। प्रशासन को पहले से ही इसकी समुचित तैयारी करनी चाहिए, ताकि जनता परेशान न हो हो।

7. पंचकूला मे वरिष्ठ नागरिकों को अलग से कैंप लगाकर कोविड से बचाने के लिए वैक्सीन लगाने का प्रबंध किया जाए।
8. शहर की जर्जर स्ट्रीट लाइट को प्राथमिकता के आधार पर बदला जाए। निगम को बिजली विंग बनाकर नई लाइटिंग व्यवस्था करनी चाहिए।
9. शहर में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था काफी खराब है। अधिकतर सेक्टरों में पहली मंजिल पर भी पानी नहीं पहुंचता। सेक्टर-15, 20 जैसे बड़े सेक्टरों में नए ओवरहेड वाटर वर्कर्स बनाकर पेयजल व्यवस्था सुधारी जाए।
10. सेक्टर-19 और 10 के कुछ हिस्सों में हर वर्ष बारिश के समय पानी भर जाता है। इस समस्या का हल किया जाए।
11. शहर के बीचों बीच झूरीवाला में बनाए जा रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट (डंपिंग ग्राउंड) को शहर की आबादी से दूर बनाया जाना चाहिए।
12. निगम में शामिल गांवों में शुरू किए सीवरेज के कार्य को पूरा किया जाए व जो गांव इस सुविधा से वंचित हैं वहां भी कार्य करवाया जाए।
13. गांव के लाल डोरे के अंदर रहने वाले ग्रामीणों को पहले की तरह विभिन्न विभागों से लोन मिलना चाहिए।
14. शहर की कॉलोनियों, आशियाना और एक मरला मकानों में मूलभूत सुविधाएं जैसे कि पार्क व स्ट्रीट लाइट का उचित प्रबंध किया जाना चाहिए।
15. सिटीजन चार्टर व वार्ड कमेटी को लागू किया जाए।
16. शहर के सभी पीएचसी तथा सीएचसी में डिलिवरी हट की सुविधा प्रदान की जानी चाहिए।
17. राजीव-इंदिरा कॉलोनी के लोगों को 2-2 मरले का प्लाट देकर वहीं पर बसाया जाए। खड़क मंगोली-बीड घग्गर कॉलोनियों को उन्हीं स्थानों पर बसाया जाए।
18. शहर की सड़कों के साथ बनी रोड गलियों की सफाई व मरम्मत करवानी चाहिए।
19. सेक्टर-20 में फायर स्टेशन बनाया जाए व आवश्यक लंबाई का फायर टेंडर उपलब्ध कराया जाए।
20. शहर में लगाई गई पेड पार्किंग फीस तुरंत बंद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed