{"_id":"5d7565878ebc3e017b4be4cc","slug":"panchkula-hospital-in-high-voltage-drama-pkl-office-news-pkl350031152","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूलाः नशे में धुत्त युवक-युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसकर्मियों से मारपीट, वर्दी भी फाड़ी
Mon, 09 Sep 2019 01:26 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
गाड़ी रोकने की कोशिश करता युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल के बाहर शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे नशे में धुत्त कुछ युवक और युवतियों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। इतना ही नहीं बीच बचाव को पहुंचे पुलिस जवानों के साथ भी युवक और युवतियों ने मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ डाली। इतना ही नहीं कुछ युवक अस्पताल के अंदर भी घुस गए और वहां स्टाफ के साथ बदसलूकी की।
वहीं, मामला बढ़ता देख कुछ युवक कार में सवार होकर मौके से भाग निकले। हालांकि उन्हें पुलिस जवानों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इस मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने होमगार्ड जवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि रिमांड के दौरान गाड़ी में भागे युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सेक्टर-6 चौकी में तैनात होमगार्ड जवान खुशी राम निवासी गांव सकेतड़ी ने बताया कि शनिवार देर रात मुंशी सुनील कुमार तथा पीसीआर नंबर-26 के इंचार्ज मेन पाल चौकी में मौजूद थे। इसी दौरान अस्पताल से सूचना मिली कि एक बुलेट मोटर साइकिल व कार आई-20 में सवार होकर आए कुछ युवक व युवती अस्पताल के गेट पर झगडा और हंगामा कर रहे हैं। इतना ही नहीं इनके कुछ साथी अस्पताल के अंदर भी घुस गए हैं। सूचना पर वह सुनील कुमार और मेन पाल के साथ अस्पताल में पहुंचे। जहां पर एक लड़की शराब के नशे में थी, उसके साथ कुछ लडक़े गाली गलौच कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बीच बचाव करके लड़कों को साइड में करने की कोशिश की। इसी दौरान युवक सुमित शर्मा गुस्से में आ गया और उसने खुशी राम का गला पकड़ लिया और वर्दी फाड़ने लगा। इस दौरान खुशी राम की कमीज के बटन टूट गए। इस बीच सुनील कुमार और मेनपाल ने गाड़ी में आए लडक़ों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। इसी बीच अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इनमें से एक युवक तरुण को चोट लगी हुई थी ने गला पकड़ा।
आरोपित लड़के जिस बुलेट पर आए थे मौके पर ही छोडक़र भाग गये। जबकि आई ट्वंटी कार एवं अन्य गाडियों में भाग गये। सेक्टर 7 चौकी प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि इस मामले में तरूण और सुमित को गिरफ्तार कर लिया गया है और 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है जिनसे अन्य आरोपियों की पहचान करवाई जाएगी।

एएसआई की कैप को मारा हाथ, हवा में गई
होमगार्ड जवान खुशी राम ने बताया कि मौके पर हंगामा करने वालों में करीब 14 से 15 लड़के थे। इससे एक युवक ने एएसआई की भी परवाह न करते हुए उनके कैप को जोर से हाथ मारा जिससे वह हवा में उड़कर दूर जा गिरी। इतना ही नहीं उसने एएसआई के साथ गालीगलौच करने के साथ पुलिस मुलाजिमों को चोटे मारी। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड प्रदीप नेगी ने अपने अन्य साथियों की मदद से उन्हें रोकने की कोशीश की। लेकिन युवकों ने पत्थर व डड़े से हमला कर दिया।
बुलेट छोड़, कार से भागे युवक
पुलिस जवान ने बताया कि कुछ युवक बुलेट मोटर साइकिल पर आए थे। जब कि कुछ आई-20 कार में सवार थे। भारी पुलिस बल को देखकर कार में सवार होकर भाग निकले, जबकि वह बुलेट मोटर साइकिल मौके पर ही छोड़ गए। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148, 149, 186, 332, 353, 427, 506 के तहत केस दर्ज किया है।
40 मिनट की देरी से पहुंचे पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब पुलिस जवान युवकों के बीच घिर गए तो उन्होंने कंट्रोल रूप पर मामले की सूचना दी। लोगों का आरोप है कि सूचना के करीब 40 मिनट बाद एक पीसीआर गाड़ी आई जिसमें दो जवान सवार थे।