फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, Haryana, Joint Employee, Forum, HUDA headquarters, Display

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने हुडा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Mar 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Wed, 30 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, Haryana, Joint Employee,  Forum, HUDA headquarters, Display
कर्मचारियों के लिए सरकार ने अपने बजट भाषण में वेतन वृद्धि करने की बात कही है। - फोटो : Demo Pic
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और मंच से संबंधित अन्य संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और हुडा अधिकारियों का पुतला फूंका। हुडा मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने हरियाणा सरकार और हुडा के उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही उपेक्षा, तानाशाही, कर्मचारियों के शोषण, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
विज्ञापन


प्रदर्शन हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर, हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष जयमल सिंह के नेतृत्व में हुआ। इन दोनों प्रदेशाध्यक्षों ने आरोप लगाया कि हुडा के सचिव, सीए, चीफ इंजीनियर सहित ठेकेदारों की मिलीभगत से प्रदेश में कांट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को डीसी रेट से आधा वेतन दे रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हुडा के विकसित सेक्टरों सहित प्रदेशभर में हुडा कर्मियों को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को हुडा के सचिव और 31 मार्च चीफ इंजीनियर के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा दोनों अधिकारियों का पुतला फूंकेंगे। इस मौके पर रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान हरिनारायण शर्मा, दलबीर सिंह किरमारा, कैलाश नाथ, दिलबाग सिंह, ईश्वर राठी, हामिद खान, खुर्शीद खान, मदनमोहन, रमेश बिधलान, दयानंद, सतबीर चौहान, सत्यवान पहलवान, कुलबीर सिंह, जयवीर पांचाल, सुरेश मलिक, जाज सिंह, प्रीतपाल, विकास, रानी देवी, गया प्रसाद, दुर्गपाल, दलबीर सिंह, हंसराज और गुरमेल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed