{"_id":"56fae8424f1c1bec33f00ab1","slug":"panchkula-haryana-joint-employee-forum-huda-headquarters-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने हुडा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच ने हुडा मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Wed, 30 Mar 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के लिए सरकार ने अपने बजट भाषण में वेतन वृद्धि करने की बात कही है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के बैनर तले हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और मंच से संबंधित अन्य संगठनों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री और हुडा अधिकारियों का पुतला फूंका। हुडा मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने हरियाणा सरकार और हुडा के उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही उपेक्षा, तानाशाही, कर्मचारियों के शोषण, रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
प्रदर्शन हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष आरके नागर, हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति प्रदेशाध्यक्ष जयमल सिंह के नेतृत्व में हुआ। इन दोनों प्रदेशाध्यक्षों ने आरोप लगाया कि हुडा के सचिव, सीए, चीफ इंजीनियर सहित ठेकेदारों की मिलीभगत से प्रदेश में कांट्रैक्ट बेस पर लगे कर्मचारियों को डीसी रेट से आधा वेतन दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हुडा के विकसित सेक्टरों सहित प्रदेशभर में हुडा कर्मियों को डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 30 मार्च को हुडा के सचिव और 31 मार्च चीफ इंजीनियर के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा दोनों अधिकारियों का पुतला फूंकेंगे। इस मौके पर रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान हरिनारायण शर्मा, दलबीर सिंह किरमारा, कैलाश नाथ, दिलबाग सिंह, ईश्वर राठी, हामिद खान, खुर्शीद खान, मदनमोहन, रमेश बिधलान, दयानंद, सतबीर चौहान, सत्यवान पहलवान, कुलबीर सिंह, जयवीर पांचाल, सुरेश मलिक, जाज सिंह, प्रीतपाल, विकास, रानी देवी, गया प्रसाद, दुर्गपाल, दलबीर सिंह, हंसराज और गुरमेल सिंह मौजूद थे।