फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, General Hospital, new building, leaking, water, patients, panchkula

जनरल अस्पताल की नई बिल्डिंग से मरीजों पर टपक है पानी

Thu, 18 Aug 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, General Hospital, new building, leaking, water, patients, panchkula
जनरल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला है सर्जरी, पोस्ट ऑपरेटिव ईएनटी, शल्य चिकित्सा ट्रामा वार्ड का। जनरल अस्पताल में भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी छत से टपकने वाले पानी से हो रही है। छत से पानी टपकने की  वजह से जहां दीवारों में सीलन आ गई है, वहीं फर्श पर पानी एकत्रित होने से परिजनों को बार बार बेड खिसकाना पड़ता है।
विज्ञापन


मरीजों और तिमारदारों के शिकायत के बावजूद छत की मरम्मत नहीं करवाई जा रही है। हर बार इस्टीमेट का हवाला देकर विभाग के अधिकारी बात को टाल जाते हैं। अस्पताल के कई वार्डों में कूलर और पंखे भी बंद पड़े हैं, जिसकी वजह से मरीजों को गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।  स्वास्थ्य मंत्री ने दिए थे जांच के आदेश जनरल अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने और पुरानी बिल्डिंग की रेनोवेशन पर पिछले पांच सालों में करोड़ों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन अब भी अस्पताल की छतों से बरसात के बाद पानी टपकने की शिकायत मिलती है। 2015 में स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में टपकती छतों की जांच के आदेश दिए थे। बरसात होने के बाद आज भी छत से पानी टपकता है। 
विज्ञापन


सर्जरी वार्ड में बंद पड़े पंखे और कूलर 
जिला अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा को लेकर लापरवाह बना हुआ है। अस्पताल के सर्जरी वार्ड में तीन पंखे और कूलर बंद पड़े हैं। जिन्हें अभी तक नहीं ठीक करवाया गया है। मरीजों को पूरी रात गर्मी में बेहाल होना पड़ रहा  है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बिल्डिंग में सीलन, दीवारों से उखड़ने लगे सीमेंट 
जनरल अस्पताल की नई बिल्डिंग में सीलन की वजह से पोस्ट ऑपरेटिव ईएनटी, शल्य  चिकित्सा ट्रामा वार्ड की दीवारों से पेंट उखड़ने लगे हैं। बिल्डिंग के निर्माण में करोड़ों रुपये खर्च किया गया है।

खास बातचीत
सवाल - सर्जरी वार्ड में पंखे और कूलर पिछले चार दिनों से बंद हैं। सही क्यों नहीं करवाया जाता?
जवाब - इस बारे में हमें कोई शिकायत नहीं मिली है, वैसे जेई और एसडीओ रोजाना राउंड लेते हैं। अगर ऐसी समस्या है तो आज ही उसे सही करवा दिया जाएगा।
सवाल - पुरानी और नई बिल्डिंग के छत से पानी टपकता है अस्पताल प्रशासन की ओर से क्या किया जा रहा है? 
जवाब - एक बार पहले भी सही करवाया जा चुका है। फिर भी सीलन की समस्या है। पीडब्लू डी और बी एंड आर को इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। अब इन जगहों पर टाइलें लगेंगी।


कोट्स 
सर्जरी  वार्ड का कूलर और पंखा आज ही सही करवा दिया जाएगा। पुरानी और नई बिल्डिंग के सीलन के लिए इस्टीमेट तैयार कर पीडब्लूडी और बी एंड आर को भेजा गया है। 
 बीना गुप्ता, पीएमओ, जनरल अस्पताल पंचकूला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed