{"_id":"57bb59984f1c1bcc59d4f0ee","slug":"panchkula-evening-opd-hariyana-gov-amarujala-sec-6-hospital-pmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ये कैसी इवनिंग ओपीडी, जिसमें डाक्टर ही नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ये कैसी इवनिंग ओपीडी, जिसमें डाक्टर ही नहीं’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
इवनिंग ओपीडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने मरीजों की सुविधा के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित जनरल अस्पताल में इवनिंग ओपीडी की शुरुआत की। अस्पताल की इवनिंग ओपीडी में दी जाने वाली सुविधाओं की जांच ‘अमर उजाला टीम’ ने की तो इसके हालात बिगड़े हुए मिले। अस्पताल की दर्जर भर ओपीडी में सिर्फ दो से तीन डॉक्टर ही मिले। अन्य सभी ओपीडी के गेट पर ताला जड़ा था और मरीज इस आस में बैठे थे कि कब डाक्टर साहब आएंगे। ध्यान रहे कि इस अस्पताल में इवनिंग ओपीडी का समय दोपहर दो से रात आठ बजे तक है। पेश है संवाददाता दीपक शाही और फोटो जर्नलिस्ट भव्य नरेश की रिपोर्ट।
इवनिंग ओपीडी के जांच की टाइम लाइन
समय विभाग डॉक्टरों की संख्या
2.15 से 3.00 यूरोलॉजी 1 (ओपीडी बंद)
विज्ञापन
2.23 से 4.30 सर्जरी 4 (ओपीडी बंद)
2.31 से 4.30 अर्थो 3 (ओपीडी बंद)
2.48 से 4.30 अर्थो की डिस्पेंसरी - बंद
3.19 से 5.00 ईएनटी 2 (ओपीडी बंद)
3.33 से 4.00 मेडिसिन 3 (ओपीडी खुली)
3.48 से 5.00 चेस्ट एंड टीबी 2 (ओपीडी बंद)
4.00 से 4.30 चाइल्ड ओपीडी 3 (ओपीडी खुली)
कोट्स
अर्थो के डॉक्टर ने इवनिंग ओपीडी में बुलाया था। ढाई बजे से बैठा हूं, तीन बजने वाले हैं। लेकिन ओपीडी बंद है। स्टाफ कह रहे हैं मंगलवार की सुबह की ओपीडी में आना। इस समय डॉक्टर नहीं आएंगे।
राजेश, निवासी, बरवाला पंचकूला।
कोट्स
सर्जरी ओपीडी में डॉक्टर जांच कराने आया था। पिछले एक घंटे से अस्पताल के चक्कर लगा रहा हूं। कोई जानकारी नहीं दे रहा है कि इवनिंग की सर्जरी ओपीडी कब खुलेगी और डॉक्टर कब आएंगे।
फूल सिंह, निवासी, सेक्टर पंचकूला।
कोट्स
अर्थो ओपीडी में जांच के लिए पिछले ढाई घंटे से इंतजार कर रहा हूं। दिन में दो बजे आया था, अब शाम के पांच बजने वाले हैं। लेकिन इवनिंग ओपीडी में कोई डॉक्टर नहीं आया।
नरेश कुमार गुप्ता, निवासी सेक्टर-2 पंचकूला।
पंचकूला की पीएमओ से सवाल-जवाब
सवाल- क्या जनरल अस्पताल में इवनिंग ओपीडी की सुविधा है?
जवाब-हां
सवाल- अधिकतर ओपीडी में डॉक्टर नहीं होते?
जवाब- ऐसा नहीं है कि ओपीडी में डॉक्टर नहीं है। जहां जरूरत है वहां पर डॉक्टर हैं बाकी डॉक्टर ऑन कॉल उपलब्ध हैं।
सवाल-सोमवार को दोपहर दो बजे से पांच बजे के बीच अर्थो और सर्जरी की ओपीडी में डॉक्टर क्यों नहीं थे, इसके मरीज ज्यादा होते हैं?
जवाब-अर्थो में तीन डॉक्टर हैं, एक छुट्टी पर हैं। एक सुबह की ओपीडी में होते हैं और एक ओटी में।
सवाल-सरकार ने इवनिंग ओपीडी की पॉलिसी बनाई थी?
जवाब-हमारे पास डॉक्टर सीमित हैं, ओपीडी में किसको बैठाएं।
सवाल-क्या डॉक्टरों की डिमांड के लिए पत्र लिखा गया है
जवाब- हां।