फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula: Despite the claims of Municipal corporation, the cases of dog bites are not decreasing 

पंचकूला: निगम के दावों के बावजूद कम नहीं हो रहे डॉग बाइट के केस, बच्चों में बढ़ रहा कुत्तों का खौफ 

Tue, 12 Apr 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला
योगेंद्र त्रिपाठी, अमर उजाला, पंचकूला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Apr 2022 05:05 PM IST
सार

पंचकूला में आवारा कुत्ते पार्क में सैर करने के लिए आने वालों को काट रहे हैं। शहर में कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि बच्चे घर से बाहर निकलने से डरते हैं।

विज्ञापन
Panchkula: Despite the claims of Municipal corporation, the cases of dog bites are not decreasing 
stray dogs

विस्तार

पंचकूला नगर निगम के लाख दावों के बाद भी शहरवासियों को आवारा कुत्तों के आतंक से छुटकारा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में रोजाना कुत्तों के काटने के 15 मामले आ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि निगम ने योजना नहीं बनाई लेकिन जो भी योजनाएं तैयार की गईं उन पर कानूनी अड़चनों के चलते पानी फिर गया। शहर को आवारा कुत्तों से मुक्त बनाने के लिए करोड़ों की लागत से सुखदर्शनपुर में कैनल हाउस बनाया गया। लेकिन वर्तमान में वहां केवल स्टरलाइजेशन ही हो रहा है। पंचकूला में 6000 कुत्ते हैं

विज्ञापन


पंचकूला में आवारा कुत्ते पार्क में सैर करने के लिए आने वालों को काट रहे हैं। शहर में कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि बच्चे घर से बाहर निकलने से डरते हैं। पीएमओ सुबीर सक्सेना ने बताया कि रोजाना जिला अस्पताल में करीब 15 मामले कुत्तों के काटने के आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि निगम की ओर से इस पर पुख्ता प्लान बनाया जाए जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।

विज्ञापन

इस साल में 300 कुत्तों की हुई नसबंदी

सुखदर्शनपुर स्थित डॉग केयर सेंटर में 3 मार्च से 10 अप्रैल तक करीब 300 आवारा कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है। कुत्तों की नसबंदी का काम बेजुबान संस्थान को सौंपा गया है। संस्था द्वारा शहर में मौजूद करीब साढ़े छह हजार कुत्तों की नसबंदी की जाएगी। इसके लिए संस्था के पास टीम और वैन है। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9876252622 जारी किया गया है। इन नंबर पर शहर के लोगों की मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी। संस्था के फाउंडर मेंबर शौर्य ने बताया कि 2019 में कुत्तों की नसबंदी की शुरुआत की गई थी। तब से अब तक करीब 6757 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष          कुत्ते काटने के मामले 

 2019                    8947
2020                     5692
2021                     5500
 2022                    2200 (1 जनवरी से 11 अप्रैल तक )
 

निगम शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर वचनबद्ध है। कुत्तों के आतंक से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। मार्च से अब तक करीब तीन सौ आवारा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। आगे भी इस काम में तेजी लाई जाएगी।  - कुलभूषण गोयल, मेयर पंचकूला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed