फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula depot will buy diesel at a lower rate of Rs 1.60 per liter

1.60 रुपये प्रति लीटर कम दर पर डीजल खरीदेगा पंचकूला डिपो

Thu, 31 Mar 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panchkula depot will buy diesel at a lower rate of Rs 1.60 per liter
पंचकूला। हरियाणा रोडवेज का पंचकूला डिपो डीजल के खुदरा दाम से 1 रुपया 60 पैसे कम दाम में पेट्रोल पंपों से डीजल खरीदेगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने दो पेट्रोल पंपों से अनुबंध किया है। एक पेट्रोल पंप पंचकूला में और दूसरा कालका में स्थित है। पंचकूला डिपो की बसों ने पेट्रोल पंपों से तेल भरवाना शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक परिवहन विभाग हरियाणा रोडवेज की बसों के लिए तेल कंपनियों से थोक में तेल खरीदता था। छह रुपये प्रति लीटर ज्यादा भाव पर तेल कंपनियों से डीजल खरीदा आ रहा था। लेकिन करीब एक सप्ताह पहले कंपनियों ने डीजल के थोक खरीददारों के लिए भाव 110 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि पेट्रोल पंपों पर यह 86 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचने के लिए प्रदेश सरकार ने रोडवेज बसों के लिए डीजल पेट्रोल पंपों से खरीदने का फैसला किया है। इसके लिए विभाग ने पंचकूला के सेक्टर12ए के श्री गुरु सुदर्शन फिलिंग स्टेशन और कालका में सरस्वती फिलिंग स्टेशन के साथ अनुबंध किया है। दोनों ही पेट्रोल पंपों ने सबसे कम दाम की कोटेशन विभाग को दी थी। दोनों ही पेट्रोल पंप खुदरा भाव से 1.60 रुपये प्रति लीटर की छूट के साथ डीजल उपलब्ध कराएंगे। इससे विभाग को 24 से 25 रुपये प्रति लीटर की बचत होगी। तेल कंपनियों के नए दाम की अपेक्षा हर रोज विभाग के 187500 रुपये बचेंगे।
विज्ञापन

नहीं आएगी किराया बढ़ाने की नौबत
जिस तरह से तेल कंपनियों ने थोक में डीजल के दाम बढ़ाए थे, उससे बसों का किराया बढ़ना भी तय माना जा रहा था। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता। मगर अब विभाग को खुदरा से भी कम दाम पर डीजल उपलब्ध होगा तो उम्मीद है कि किराया बढ़ाने की नौबत नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह में एक बार होगी पेमेंट
परिवहन विभाग की ओर से सप्ताह में एक बार डीजल की पेमेंट पेट्रोल पंपों को की जाएगी। एक सप्ताह तक रोडवेज बस पेट्रोल पंप से तेल भरवा सकेंगे। उसके बाद पूरी डिटेल के साथ पंप मालिक बिल विभाग में जमा करवाएगा, जिसकी पेमेंट विभाग की ओर से कर दी जाएगी।
डिपो में हैं कुल 134 बस
हरियाणा रोडवेज के पंचकूला डिपो में कुल 134 बसें हैं। इनमें से 114 बस हरियाणा रोडवेज की और 20 बस किलोमीटर स्कीम की हैं। किलोमीटर स्कीम की बसों को भी डीजल हरियाणा रोडवेज की ओर से ही उपलब्ध करवाया जाता है।

एक पंचकूला और दूसरा पंप कालका में
हरियाणा रोडवेज विभाग ने दो पेट्रोल पंपों के साथ विभाग ने अनुबंध किया है। इनमें एक पंचकूला और दूसरा कालका में स्थित है। दोनों पेट्रोल पंप 1.60 रुपये प्रति लीटर कम दाम पर रोडवेज की बसों को डीजल उपलब्ध कराएंगे। - रविंद्र पी पाठक, जीएम, हरियाणा रोडवेज, पंचकूला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed