{"_id":"6015c4678ebc3e08b7363a60","slug":"panchkula-declared-open-defecation-for-the-third-time-in-a-row-pkl-office-news-pkl402368156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला लगातार तीसरी बार खुले में शौच मुक्त घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला लगातार तीसरी बार खुले में शौच मुक्त घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। भारत सरकार के आवासीय एवं शहरी मामले के मंत्रालय ने नगर निगम पंचकूला को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया है। इससे पूर्व भी पंचकूला ने मंत्रालय द्वारा 2019-20 में भी यह उपलब्धि हासिल की थी। निगम ने लगातार तीसरी बार खुले में शौच मुक्त उपलब्धि हासिल की है। निगम आयुक्त आरके सिंह ने बताया कि भारत सरकार के आवासीय एवं शहरी मामले के मंत्रालय ने बिना कोई सूचना औचक निरीक्षण किया। इसके बाद रिपोर्ट के बारे में निगम को अवगत करवाया। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर निगम को खुले में शौच मुक्त घोषित किया।
उन्होंने बताया कि नगर निगम ने युद्धस्तर पर लोगों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरूक किया और शौचालय उपलब्ध करवाया। विभिन्न सेक्टरों की मार्केट, कॉलोनियों, झुग्गी झोपड़ियों, स्लम एवं आम जनता के लिए शौचालय का निर्माण करवाकर सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ-साथ अस्थाई शौचालय भी बनवाए। आरके सिंह ने बताया कि उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला की टीम और नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह की टीम सीटीएल प्रदीप कुमार और एपीओ सचिन बधाई के पात्र हैं। स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2021 में इस ओडीएफ प्लस प्लस का विशेष तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वह इसी प्रकार स्वच्छता अभियान में पूर्ण सहयोग दें, ताकि 56वें स्थान से अब की बार पहले नंबर पर आएं।