फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, DC Uncle, Acmti Mulajimon, School fees

डीसी अंकल, मेरी स्कूल फीस जमा करवा दीजिए

Wed, 30 Mar 2016 08:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Wed, 30 Mar 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
Panchkula, DC Uncle, Acmti Mulajimon, School fees
अद्मया और जसमीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
‘डीसी अंकल, मेरी फीस जमा करवा दीजिए। पापा को 20 महीने से सैलरी नहीं मिली है। इसके चलते स्कूल फीस भी जमा नहीं हो पाई है। यदि फीस जमा नहीं हुई तो स्कूल से नाम कट जाएगा और हम पढ़ नहीं पाएंगे।’ ये पुकार आंखों में आंसू और उम्मीद लिए अद्मया और जसमीत पंचकूला डीसी मनदीप सिंह बराड़ से की।
विज्ञापन


दोनों बच्चे मंगलवार को पिंजौर स्थित एचएमटी फैक्टरी से निकली पदयात्रा में अपने पापा को हक दिलाने की मांग को लेकर शामिल हुए थे। अद्मया कालका के सूफिया कॉन्वेंट स्कूल में 7वीं और जसमीत चंडीगढ़ स्थित गवर्नमेंट स्कूल में 8वीं का छात्र है।
विज्ञापन


बच्चे रोक नहीं पाए अपने आंसू
पंचकूला के बेला बिस्टा चौक एचमटी कर्मचारियों से जिस वक्त उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ज्ञापन लेने पहुुंचे तो उन्हें अद्मया और जसमीत दोनों बच्चों ने घेर लिया। बच्चों की मांग पर उपायुक्त बस इतना ही बोले बेटा चिंता मत करो जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनकी मांग को सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे। इतना सुनते ही बच्चों की आंखों में आंसू भर आया। बच्चे निराश हो गए और बोले लेकिन अंकल जी स्कूल की फीस कैसे जमा होगी। इसके बाद उपायुक्त कुछ बोल नहीं पाए।

अंकल जी पापा को कब मिलेगी सैलरी
दोनों बच्चों ने उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ से कहा कि अंकल जी पापा को सैलरी कब मिलेगी।  अद्मया ने कहा कि उसकी हर माह करीब 3600 रुपये स्कूल फीस जाती है। लेकिन पिता के पास पैसे नहीं हैं। जसमीत ने भी कहा कि सैलरी न मिलने के कारण पापा ने बैंक से लोन ले रखा है। वह उसकी किस्त नहीं भर पा रहे हैं। हमारी स्कूल की फीस कहां से जमा करेंगे।

महिलाएं बोलीं, घर में एक पैसा नहीं, कैसे जलेगा चूल्हा
उपायुक्त मनदीप सिंह बराड़ ज्ञापन लेने के बाद जैसे ही अपनी कार में सवार होकर हुए। कार को बीच सड़क में महिलाओं ने रोक लिया। उपायुक्त से पहला सवाल महिलाओं का था कि घर की दाल रोटी कैसे चलेगी। घर में एक फूटी कौड़ी नहीं है।


वह कुछ बोल पाते। तब तक दूसरी महिला ने कहा 20 माह से वेतन न मिलने की वजह से लोग कर्ज में डूब चुके हैं। मुलाजिम सुसाइड करने लगे हैं। वह इतना ही कहते रहे कि उनकी बात वह सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed