{"_id":"570c05fa4f1c1bf94b4a6b22","slug":"panchkula-cm-manohar-lal-temple-inaugaration","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आज करेंगे मंदिर का उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आज करेंगे मंदिर का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल मंगलवार को माता के दर्शन करने के बाद मंदिर परिसर में बने चार नवनिर्मित मंदिरों एवं जीर्णोद्धार के बाद दो पुराने मंदिरों का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एवं श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासन मनदीप सिंह बराड़ ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री माता मनसा देवी मंदिर में मां मनसा देवी के दर्शन करेंगे तथा पूजन-अर्चना करने के बाद यज्ञ में भाग लेंगे। मंगलवार को उक्त कार्यक्रम के बाद सीएम काली माता मंदिर कालका में भी माता के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे।
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल ने कहा कि हमारी संस्कृति में ज्ञान, शक्ति और समृद्धि के लिए के लिए देवियों की उपासना कर उन्हें प्रसन्न करने की परंपरा सदियों पुरानी है। इसके बावजूद यदि कोई कन्या भ्रूण का भागीदार बनता है तो उनकी पूजा से मां भगवती कैसे खुश होंगी? ये सवाल उठाते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कन्या भ्रूण हत्या को कलंक बताया। सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष श्री माता मनसा देवी मेले में चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां भगवती के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने माता के दर्शन किए और हवन यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां डालीं।
धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने के बाद उन्होंने प्रदेश वासियों को नववर्ष और नवरात्र उत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि घर में कन्या पैदा होने पर खुशी मनानी चाहिए तथा कन्या भ्रूण हत्या जैसा पाप नहीं करना चाहिए। जिस परिवार में कन्या भ्रूण हत्या होती है उस परिवार से देवी मां कभी खुश नहीं हो सकती।
विज्ञापन
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मेला परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। प्रदर्शनी में कन्या भ्रूण हत्या न करने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, शिक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित चित्रों को देखा।
इस अवसर पर उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़, अतिरिक्त उपायुक्त हेमा शर्मा, एसडीएम राधिक सिंह, नगराधीश ममता शर्मा, एसीपी दलीप बिश्रोई, बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण वर्मा, बोर्ड के सदस्य शारदा प्रजापति, वंदना गुप्ता, संदीप गुप्ता, भाजपा की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया सहित बोर्ड एवं प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
दिनभर लगी रही श्रद्धालुओं की कतारें
माता मनसा देवी मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रही। श्रद्धालुओं के जत्थे माता के जयकारे लगाते हुए दरबार में पहुंचे। दिनभर मां के दरबार में घंटियों के बजने का सिलसिला जारी रहा। श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेकने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। यहां लगा संस्था द्वारा लगाए गए भंडारे में भी खासी भीड़ रही।