{"_id":"57b4bcfd4f1c1b96146eb10e","slug":"panchkula-cm-given-bounty-smile-face-women-recruits-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दिया इनाम तो महिला पुलिस कर्मियों के चेहरे पर आई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दिया इनाम तो महिला पुलिस कर्मियों के चेहरे पर आई मुस्कान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने दिया इनाम तो महिला पुलिस कर्मियों के चेहरे पर आई मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने महिला पुलिस थाने की अवधारणा के एक वर्ष के दौरान अनुसंधान व अन्य क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने वाली चार महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इनमें निरीक्षक गरिमा को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा सहायक उप निरीक्षक रेखा रानी, मुख्य सिपाही सुनीता देवी व मुख्य सिपाही नीनू खान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हिमांशु गर्ग द्वारा लिखित पुस्तक क्राइम अगेेंस्ट वूमेन-रिसेंट एमेंडमेंट इन क्रिमिनल लॉ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया।
महिला पुलिस कर्मियों का बढे़गा मनोबल
महिला पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाएगा और वह अपने क्षेत्र बेहतर योगदान देंगी। ये कहना है पंचकूला महिला थाना में तैनात हेड कांस्टेबल सुनीता का। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। हिसार की रहने वाली सुनीता 2003 में पुलिस महकमा में तैनात हैं। सीआईए टीम के साथ सुनीता अक्सर रेड के लिए बाहर जाती रही हैं। उनकी काबिलियत को देखते हुए सीआईए टीम ने उन्हें कई बार मौका और अपनी ड्यूटी को पूरी लगन के साथ निभाती रही हैं। सीआईए में तैनाती नहीं होने के बावजूद करीब 40-50 बार सीआईए टीम के साथ रेड के लिए गई हैं। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की की शादी भी उन्होंने रुकवाई है।
ई टीजिंग के खिलाफ उठाई आवाज
एएसआई रेखा ने बताया कि कॉलेज के नए सेशन के दौरान कैथल में एक कंपेन के दौरान ई टीजिंग में शामिल मनचलों हावी थी। स्कूली कॉलेज की स्टूडेंट को रोक-रोककर उनकी परेशानियां भी जानी। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएम मनोहर लाल ने बुधवार को सम्मानित किया। वह पिछले 13 साल से हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। उन्होंने बतौर कांस्टेबल ज्वाइन किया था।
विज्ञापन
एक हजार घरों को बसाया
रोहतक के महिला पुलिस स्टेशन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात गरिमा को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को सम्मानित किया। गरिमा ने बताया कि उन्होंने एक हजार घरों को बसाया है। 40 से ज्यादा इंस्टीट्यूट को कानून के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कांस्टेबल के तौर पर हरियाणा पुलिस में ज्वाइन किया था।
फोटोग्राफी है मेरा पैशन
मीनू लीक से हटकर काम करने की हमेशा इच्छा रही है। फोटोग्राफी मेरा पैशन है। ये कहना है हरियाणा पुलिस अकादमी में बतौर फोटोग्राफर तैनात मीनू का।