फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Car riders, killed, road accident , one injured, panchkula

सड़क हादसे में कार सवार की मौत, एक घायल

Sun, 17 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 panchkula, Car riders, killed, road accident , one injured, panchkula
सिरसा के डबवाली में सड़क हादसे में दंपति की मौत, क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
सड़क हादसे में कार सवार की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान परमजीत सिंह निवासी कीरतपुर के रूप में हुई है। घटना शुक्रवार देर रात की है। हादसे में घायल राम चरन ने बताया कि वह शुक्रवार रात को एकेएम भट्ठे के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान कालका की ओर से एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उन्होंने कार के ब्रेक भी मारे। उन्होंने रुकने की बजाया मौके से भाग गए। 
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना स्थल से रात में अस्पताल जाने का कोई साधन न होने की वजह से घटनास्थल के पास ही बनी दुकान जहां वह काम करता था रुक गया और अगले दिन उसे उसके साथी अस्पताल ले गए। शिकायतकर्ता ने बताया कि कार में 3 लोग सवार थे और घटना के बाद कार सवार के ब्रेक मारने के कारण आगे बैठे युवक का सिर कार के डैश बोर्ड पर लगने के कारण उस की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की करीब 7 दिन पहले मंगनी हुई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed