{"_id":"5e52e0f28ebc3ef3b5666659","slug":"panchkula-car-hit-scooty-pkl-office-news-pkl3674856116","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा कार से एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मारी, विरोध पर नाबालिग बोला-विधायक को बुला लूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा कार से एक्टिवा सवार युवती को टक्कर मारी, विरोध पर नाबालिग बोला-विधायक को बुला लूंगा
विज्ञापन
सेक्टर-8 मार्केट में एक्टिवा से अपनी मां के साथ खरीदारी करने आई एक युवती को नाबालिग इनोवा कार चालक किशोर ने टक्कर मार दी। वह नीचे गिर गई। इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने दबंगई दिखाकर युवती और उसकी मां के साथ गाली-गलौच की। जब युवती और उसकी मां ने विरोध किया तो किशोर ने मौके पर विधायक बुलाने की धमकी दे डाली। विवाद यहीं नहीं थमा मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने घटनाक्रम को मोबाइल में कैद करने की कोशिश की। इस पर गुस्साए युवक ने समाजसेवी महिला के मोबाइल पर हाथ मार दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। युवक की इस हरकत का महिला ने कड़ा जवाब दिया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस एक घंटे की देरी से पहुंची। युवती द्वारा पूरे मामले की लिखित शिकायत देने पर महिला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती का आरोप है कि सेक्टर-8 की पार्किंग में इनोवा गाड़ी चालक किशोर ने बिना इंडिकेटर दिए गलत तरीके से गाड़ी को मोड़ दिया। इससे गाड़ी ने स्कूटी को हिट किया। टक्कर लगने से मां-बेटी जमीन पर गिर गईं। युवती ने शिकायत में बताया कि किशोर ने माफी मांगने की जगह गाली निकालते धक्का-मुक्की करने लगा। मौके पर मौजूद पंचकूला विकास मंच के सदस्य सीमा भारद्वाज, राकेश अग्रवाल, नरेश नारंग, देवराज शर्मा ने युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह हरकत से बाज नहीं आया।
एक तो गलती की और ऊपर से सीना जोरी
पेड पार्किंग में घटना के बाद जब युवक ने गाली देनी शुरू की तो एक्टिवा सवार युवती ने इसका विरोध किया। उसने किशोर को इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करने से मना किया। इस पर कार चालक नाबालिग युवक और भड़क गया। वह गाड़ी से नीचे उतर आया और युवती की तरफ बढ़ा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जब एक घंटे तक मौके पर पुलिस कर्मी नहीं पहुंचे तो लोगों ने मजबूरन डीसीपी को फोन मिलाया। इसके बाद पांच से सात मिनट में पीसीआर की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
युवती को गाड़ी में बैठने को कहा, लोगों ने किया विरोध
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को दुर्गा शक्ति वाहन में बैठकर महिला थाने चलने का कहा तो पार्किंग में मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया। लोगों ने कहा कि जिस युवक की गलती है उसे छोड़ युवती को कैसे गाड़ी में बैठा सकते हैं। इसके बाद पुलिस ने युवती को थाने एक्टिवा सहित और युवक व उसके परिजनों को थाने बुलाया। जहां युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
लोगों को देख युवक रेस्टोरेंट में छिपा
सेक्टर-8 पार्किंग में विवाद के दौरान जब लोग इकट्ठा हुए तो पिटाई से बचने के लिए आरोपी युवक भागकर कास्टल बियर रेस्टोरेंट में छिप गया। हालांकि युवक के पीछे ही लोग भी वहां पहुंच गए। लेकिन वह बाहर नहीं निकला। अंत में पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को बाहर निकाला और थाने लेकर गई।
युवती ने युवक के खिलाफ लिखित में शिकायत दी है। शिकायत को गंभीरता से लेकर अज्ञात के खिलाफ आईसीपी की धारा-509 और 354 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। - नेहा चौहान, महिला थाना प्रभारी