फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   panchkula, Block drainage system, Sector 19, people sitting, dharna, panchkula

सेक्टर-19 में ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक, लोग धरने पर बैठे

Sat, 03 Sep 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Sep 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
panchkula, Block drainage system, Sector 19, people sitting, dharna, panchkula
ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-19 स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी के लोगों ने शुक्रवार को हुडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मानसून के दिनों में सेक्टर-19 में लोगों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर जाता है। सेक्टर-19 में ड्रेनेज सिस्टम होने के बावजूद लोगों को जलभराव की समस्या रहती है। हुडा की ओर से यहां ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई नहीं की जाती है, जिस वजह से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इसके अलावा कई ड्रेनेज सिस्टम के ढक्कन तक नहीं लगाए गए हैं। इससे किसी व्यक्ति के गिरने का भी डर लगा रहता है। इस समस्या के लिए सेक्टरवासी कई बार हुडा के अधिकारियों के सामने भी गुहार लगा चुके हैं, परंतु कोई समाधान नहीं हुआ। इसके लिए शुक्रवार को सेक्टरवासी गली की मोड़ पर ही धरना लगाकर बैठ गए और हुडा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर हुडा के जेई गुरनाम अपनी टीम के साथ पहुंचे और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई व मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। 
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक कर चुके हैं जाम
बारिश के जलभराव की समस्या सामना सेक्टर के लोग पिछले 20 वर्षों से कर रहे है। इस समस्या को लेकर सेेक्टरवासियों ने रेलवे फाटक जाम कर दिया था, तब भी हुडा के अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन देकर रेलवे ट्रैक खुलवाया था। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश करने की वजह से सामान बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


कोट्स
इस समस्या के लिए पिछले ही माह हुडा के दफ्तर जाकर शिकायत कर चुके है, परंतु समाधान नहीं हुआ। हुडा का लापरवाही का खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ता है। हुडा को समय पर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर सिंह राणा, सेक्टरवासी

हर वर्ष मानसून के दिनों में बारिश का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर जाता है। जिससे घर का काफी सामान भी बर्बाद होता है। हुडा को समस्या का समाधान करना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

अमर पाल सिंह, सेक्टरवासी

पिछले माह ही बारिश का पानी मेरे घर में प्रवेश कर गया था। जिसके बाद काफी सामान भी खराब हुआ और पूरा दिन पानी को बाल्टियों के सहारे निकालते रहे। 5 सितंबर को होने वाली मीटिंग में इस मुद्दे को रखा जाएगा और समाधान भी मांगा जाएगा। समाधान न हुआ तो फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
रविकांत स्वामी, पार्षद वार्ड नंबर-13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed