फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula Army officer wife gives new life to six people organs transported via green corridors three states

सेना नायक की पत्नी ने छह लोगों को दी नई जिंदगी: तीन राज्यों तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाए गए संजू के अंग

Thu, 10 Sep 2026 08:36 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: Nivedita Updated Thu, 10 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

सेना की राजपूत रेजिमेंट में नायक सनावर लाल की पत्नी संजू गुर्जर की ब्रेन हेमरेज से माैत हो गई थी। परिवार ने उनके छह अंग दान कर दिए। संजू का हार्ट दिल्ली, लिवर नोएडा और दोनों किडनी रोहतक पीजीआईएमएस भेजी गईं, जबकि दोनों कॉर्निया भी जरूरतमंद मरीजों के लिए दान की गईं।

विज्ञापन
Panchkula Army officer wife gives new life to six people organs transported via green corridors three states
पंचकूला में दान किए गए अंगों के साथ डाॅक्टर व आर्मी स्टाफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना की राजपूत रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात सनावर लाल की 30 वर्षीय पत्नी संजू गुर्जर ब्रेन हेमरेज के बाद जिंदगी की जंग हार गईं लेकिन उनके अंग छह लोगों के जीवन की उम्मीद बन गए।
विज्ञापन


दो छोटे बच्चों की मां संजू के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद पति सनावर लाल और पैरा स्पेशल फोर्स से सेवानिवृत्त उनके पिता ने अंगदान का फैसला लिया। संजू का हार्ट दिल्ली, लिवर नोएडा और दोनों किडनी रोहतक पीजीआईएमएस भेजी गईं, जबकि दोनों कॉर्निया भी जरूरतमंद मरीजों के लिए दान की गईं। अंगों को समय पर संबंधित अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए पंचकूला पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाए और तीन राज्यों तक जीवन रक्षक अंग पहुंचाए गए।
विज्ञापन


राजस्थान के भीलवाड़ा की रहने वाली संजू को मंगलवार को दिमाग की नस फटने के बाद गंभीर हालत में चंडीमंदिर स्थित आर्मी कमांड अस्पताल (पश्चिमी कमान) लाया गया था। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकीय और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार रात करीब नौ बजे उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया। इसके बाद अस्पताल की टीम ने परिजनों को अंगदान की संभावना के बारे में बताया। पति और परिवार ने आपसी सहमति से अंगदान का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक अंग के लिए बना ग्रीन कॉरिडोर
परिवार की सहमति के बाद कमांड अस्पताल, सोटो, रोटो (पीजीआईएमईआर चंडीगढ़) और नोट्टो (नई दिल्ली) की टीमें सक्रिय हुईं। वैज्ञानिक और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अंगों का आवंटन किया गया। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने कुछ ही मिनटों में अलग-अलग मार्गों पर यातायात व्यवस्था तैयार कर ग्रीन कॉरिडोर बनाया।

पुलिस के अनुसार, एक किडनी चंडीमंदिर से पंचकूला होते हुए पीजीआईएमएस रोहतक पहुंचाई गई। वहीं हार्ट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक पहुंचाने के लिए दूसरा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। एयरपोर्ट से फोर्टिस अस्पताल की हार्ट रिट्रीवल टीम ने हृदय को आगे निर्धारित अस्पताल तक पहुंचाया। चंडीमंदिर से पुराने पंचकूला होते हुए जीरकपुर बॉर्डर तक पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात नियंत्रित किया गया।

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया
संजू के दो छोटे बच्चे हैं। एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की करीब एक वर्ष है। संजू पैरा स्पेशल फोर्स से सेवानिवृत्त सैनिक की बेटी थीं। परिवार के लिए यह बेहद कठिन समय था, लेकिन पति और पिता ने अंगदान की सहमति देकर छह परिवारों को जिंदगी की उम्मीद दी।

सबसे कठिन समय में छह परिवारों के बारे में सोचा
आर्मी कमांड अस्पताल के कमांडेंट हरकीरत सिंह ने परिवार के फैसले को भारतीय सशस्त्र बल परिवार की सेवा भावना का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि अपने सबसे कठिन समय में एक युवा सैनिक ने छह अन्य परिवारों के बारे में सोचा। परिवार के इस फैसले से संजू के अंग जरूरतमंद मरीजों तक पहुंच सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed