{"_id":"56f98f034f1c1bc31df00455","slug":"panchkula-arjuna-awardee-objection-medal-deepa-malik","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्डी की आपत्ति पर नहीं दिया खिलाड़ियों को मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन अवार्डी की आपत्ति पर नहीं दिया खिलाड़ियों को मेडल
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक द्वारा पैरा एथलेटिक मीट के कैटेगरी क्लासिफिकेशन पर उठाए गए सवाल के बाद दो खिलाड़ियों के मेडल रोक दिए गए। इस मामले की जांच पैरा ओलंपिक कमेटी ने की और इसके बाद उन्होंने कैटेगरी क्लासिफिकेशन को सही बताते हुए मेडल बहाल किए।
अर्जुन अवार्डी दीपा मलिक द्वारा उठाई गई आपत्ति पर महाराष्ट्र की एथलीट भाग्यश्री ने उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब 27 मार्च को शॉटपुट इवेंट में दीपा मलिक को गोल्ड मेडल मिला था तो उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं उठाई। जब एक दूसरे इवेंट में उनको कांस्य पदक मिला तो उन्होंने सवाल उठा दिए।
सोमवार को अर्जुन दीपा मलिक की ओर से आपत्ति जताने पर महाराष्ट्र और बिहार की दो महिला वर्ग के खिलाड़ियों का मेडल पैरा ओलंपिक कमेटी हरियाणा ने रोक दिया। खिलाड़ियों द्वारा भी इस मामले में गुहार लगाई गई तो एथलेटिक मीट के लिए गठित कमेटी ने जांच की और शाम को अपना फैसला सुनाते हुए दोनों खिलाड़ियों के हक में फैसला दे दिया। दोनों खिलाड़ियों में महाराष्ट्र की भाग्यश्री और बिहार की अर्चना कुमारी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह मामला सोमवार को हुए डिस्कस थ्रो के दौरान हुआ। सुबह एफ-53 कैटेगरी के डिस्कस थ्रो इवेंट में बिहार की अर्चना और महाराष्ट्र की भाग्यश्री ने हरियाणा की दीपा मलिक को पछाड़कर गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता।
इसके बाद दीपा मलिक ने कैटेगरी क्लासिफिकेशन पर सवाल उठाया। उनका कहना था कि महाराष्ट्र की खिलाड़ी भाग्यश्री की कैटेगरी सही नहीं है और उसकी जांच की जानी चाहिए। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों का मेडल कमेटी ने रोक दिया था। उसके बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि शाम साढ़े छह बजे मीटिंग के बाद फैसला होगा कि भाग्यश्री की कैटेगरी की क्लासिफिकेशन सही है या गलत।
शाम को हुई मीटिंग के बाद कमेटी के पदाधिकारियों कैटेगरी क्लासिफिकेशन को सही बताया और दीपा मलिक के आपत्ति को गलत करार दिया। कमेटी ने फैसला लिया है कि अब दोनों खिलाड़ियों को मेडल दिया जाएगा।