फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchkula, 16th Senior National, Paraathletik, Championships

पैराएथलेटिक चैंपियनशिप हरियाणा के खिलाड़ियों ने बाजी मारी

Thu, 31 Mar 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
 Panchkula, 16th Senior National, Paraathletik, Championships
16वीं सीनियर नेशनल पैराएथलेटिक चैंपियनशिप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हरियाणा के खिलाड़ियों ने सीनियर नेशनल पैराएथलेटिक चैंपियनशिप में बाजी मारी। हरियाणा के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा मेडल जीत पहला स्थान हासिल किया। जबकि दिल्ली के खिलाड़ियों ने दूसरा और कर्नाटक के खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि हरियाणा के सहकारिता मंत्री विक्रम सिंह यादव मौजूद रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों में ऐसी चेतना विकसित हो जाती है, जिनके आधार पर वह ऐसे अनोखे कार्य कर जाते हैं, जिसको एक सामान्य व्यक्ति करने की सोच भी नहीं सकता। उनके इसी गुण के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे व्यक्तियों को दिव्यांगों की संज्ञा दी है।
विज्ञापन

    
बुधवार को ताऊ देवी लाल स्टेडियम में 16वीं सीनियर नेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप में देशभर के 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया वह शानदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री ने कहा कि हरियाणा खेलों का एक बड़ा गढ़ बन गया है। इसी के कारण सरकार ने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए नई खेल नीति बनाई है। प्रत्येक जिले में स्वर्ण जयंती खेल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

इसके साथ स्वर्ण जयंती बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम और आउटडोर खेलों के लिए स्वर्ण जयंती खेल उत्कृष्टता केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में खेल आधारभूत संरचना के सृजन और रख रखाव तथा खेल उपकरणों की खरीद के लिए हरियाणा खेल एवं शारीरिक स्वस्थता प्राधिकरण का गठन किया गया है।

पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देने और उन्हें उन्नत कोचिंग सुविधा प्रदान करने के लिए खेल विकास कोर्स बनाया गया  है। साहसिक खेलों को शुरू करने और प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा साहसिक खेल अकादमी भी स्थापित की गई है।


हरियाणा ने रिले रेस में बाजी मारी
समापन समारोह पर रिले रेस का आयोजन किया गया। रिले रेस में हरियाणा की टीम ने प्रथम, दिल्ली की टीम ने द्वितीय व उड़ीसा के खिलाड़ियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहकारिता मंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। खेल एवं युवा  कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह व पैरालंपिक कमेटी के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर जिला राजस्व अधिकारी धीरज चहल, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम  अधिकारी डीके राणा, पैरा-एथलेटिक कमेटी के पदाधिकारियों सहित खेल प्रशिक्षक भी उपस्थित थे।

मेडल टैली
स्वर्ण रजत कांस्य कुल
हरियाणा 65 58 40 163
दिल्ली 28 28 21 77
कर्नाटक 16 14 22 52
राजस्थान 12 09 10 31
गुजरात 10 13 11 34
महाराष्ट्र 6 6 5 17
उड़ीसा 6 2 2 10
वेस्ट बंगाल 5 2 1 8
पंजाब 04 10 12 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed