फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Panchayat elections can be held in Haryana also through ballot paper

यूपी की तर्ज पर हरियाणा में बैलट पेपर से हो सकते हैं चुनाव

Thu, 29 Jul 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections can be held in Haryana also through ballot paper
चंडीगढ़। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) नहीं होने के कारण उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा में भी बैलट पेपर से पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग इसके लिए तैयारी कर रहा है। हालांकि, आयोग की ओर से भारत चुनाव आयोग को ईवीएम के लिए पत्र लिखा गया है। अगर मशीनें नहीं मिलती हैं तो प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव बैलट पेपर से कराए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल पंचायत चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से 75 हजार ईवीएम मशीनें अलॉट हुई थीं। कोविड-19 महामारी होने के चलते चुनाव नहीं हो सके। इसी बीच बिहार में चुनाव आने के कारण आयोग के निर्देश पर ये मशीनें बिहार भेज दी र्गइं। इस समय हरियाणा के पास 25 हजार के करीब ईवीएम मशीनें नहीं हैं, लेकिन ये पर्याप्त नहीं है। राज्य आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि अगर चुनाव आयोग इन मशीनों के प्रयोग की अनुमति देता है तो दो से तीन फेज में चुनाव कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

22 अगस्त के बाद होगा चुनाव पर फैसला
पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में 22 अगस्त को सुनवाई होनी है। इसके बाद ही चुनाव को लेकर राज्य सरकार फैसला लेगी। प्रदेश सरकार की चिट्ठी मिलने के बाद राज्य चुनाव आयोग कम से कम 45 दिन का समय लेता है। मतदाता सूची को संशोधित करने समेत नई वोट बनाने का समय दिया जाता है। ऐसे में अगर अगस्त माह के अंत में हरियाणा सरकार चुनाव कराने का फैसला लेती है तो भी अक्तूबर माह में ही चुनाव हो सकते हैं। क्योंकि इसके लिए जिला स्तर पर भी इसकी तैयारी करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 फरवरी को खत्म हुआ था कार्यकाल
पंचायतों का कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हुआ था। नियमों के अनुसार, इससे पहले ही चुनाव होने चाहिए थे, लेकिन कोविड के कारण चुनाव नहीं हो सके। ऐसे में बीडीपीओ को पंचायतों का प्रशासक नियुक्त कर दिया गया। इसी प्रकार, निकायों और जिला परिषद में भी प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। पंच-सरपंच, ब्लाक समिति और जिला परिषदों समेत नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण ड्रा निकाले जा चुके हैं। हरियाणा में 22 जिला परिषदों, 142 ब्लाक समितियों और 6205 पंचायतों के पंच-सरपंचों के लिए चुनाव होने हैं।

चुनाव कराने का फैसला प्रदेश सरकार पर निर्भर करता है। हमें चुनाव के लिए प्रदेश सरकार के पत्र का इंतजार है। ईवीएम के लिए भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है। अगर ईवीएम नहीं मिलती है तो हम बैलट पेपर से चुनाव कराने को तैयार हैं। -धनपत सिंह, राज्य चुनाव आयुक्त, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed