फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Pakistan itself used to live in Captain's house: Bhagwant Mann

कैप्टन के घर में तो खुद पाकिस्तान रहता था : भगवंत मान

Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pakistan itself used to live in Captain's house: Bhagwant Mann
चंडीगढ़। पंजाब चुनाव को लेकर अब नेताओं ने एक-दूसरे पर सीधे सियासी हमले करने शुरू कर दिए हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पाकिस्तान को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू पर किए जाने वाले बयान के बाद अब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के मुखिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मान ने तंज कसते हुए कहा है कि कैप्टन के घर तो खुद ही पाकिस्तान रहता था। उन्होंने कैप्टन पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि क्या वह पाकिस्तान के कहने पर सिद्धू को मंत्री बना रहे थे। साथ ही यदि उनके पास पाकिस्तान से सिफारिश के लिए फोन आया था तो इतने साल तक बताया क्यों नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि चुनाव के समय पंजाब का माहौल खराब करने के लिए कैप्टन इस तरह की बातें बोल रहे हैं, क्योंकि उनके पास अब कहने को कुछ बचा नहीं है। सिर्फ मंत्री ही नहीं, डीजीपी और मुख्य सचिव भी कैप्टन अमरिंदर पाकिस्तान से पूछकर ही नियुक्त करते थे। पंजाब के वरिष्ठ अधिकारियों से कैप्टन अपने सिसवां फार्म हाउस में लगे सीताफल और चीकू की रखवाली करवाते थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कॉमेडियन बोलने पर पलटवार करते हुए मान ने कहा कि कैप्टन जिसे कॉमेडियन कह रहे हैं, उसने हमेशा संसद में पंजाब का पानी, कृषि, किसान और माफिया का मुद्दे उठाए। जब कैप्टन सांसद थे, तो वह संसद जाते ही नहीं थे। संसद में कैप्टन की उपस्थिति सबसे खराब थी, वे जनता की आवाज क्या उठाते। मुख्यमंत्री रहते हुए भी उन्होंने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया। वादे पूरे करने के बजाय साढ़े चार साल तक फार्म हाउस में बैठे रहे। पंजाब के लोगों के साथ जो विश्वासघात उन्होंने किया है, आज उसी का फल उनको मिल रहा है। मान ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के समय कैप्टन मुझे तगड़ा उम्मीदवार कहते थे, आज मेरे प्रति पंजाब के लोगों का प्यार और समर्थन देखकर बौखलाहट में मुझे कॉमेडियन कह रहे हैं।
विज्ञापन

बेअदबी पर राहत इंदौरी की पढ़ी शायरी
मान ने प्रसिद्ध शायर राहत इंदौरी का शेर ‘सरहद पर तनाव है क्या, जरा पता तो करो चुनाव है क्या’ सुनाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं चुनाव के कारण हो रही हैं। पहले श्री हरमंदिर साहिब में बेअदबी की कोशिश की गई, फिर लुधियाना में श्रीमद्भागवत गीता की बेअदबी हुई और अब काली माता मंदिर की बेअदबी की कोशिश हुई। कुछ समाज विरोधी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू मुख्यमंत्री बनने के लिए करा लें सर्वे
मान ने नवजोत सिद्धू द्वारा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने पर कहा कि सिद्धू के पास काम की बात बोलने को कुछ नहीं है। इस वजह से वे लगातार इस तरह के घटिया बयान दे रहे हैं। उन्होंने नवजोत सिद्धू को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें शब्दों की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। इज्जत पाने के लिए इज्जत देनी पड़ती है। अगर उन्हें मुख्यमंत्री बनने की इतनी चाहत है तो वे कांग्रेस पार्टी की तरफ से सर्वे करा लें। उन्हें सच्चाई का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed