फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Paid Parking: RWA will meet Joint Commissioner, decision taken in the meeting of Resident Welfare Association Sector-20

पेड पार्किंग : आरडब्ल्यूए ज्वाइंट कमिश्नर से करेगी मुलाकात, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 की बैठक में लिया फैसला

Sun, 13 Mar 2022 01:17 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Paid Parking: RWA will meet Joint Commissioner, decision taken in the meeting of Resident Welfare Association Sector-20
पंचकूला। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-20 की बैठक प्रधान केके जिंदल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई, मगर सबसे अहम मुद्दा पेड पार्किंग का रहा। बैठक में फैसला लिया गया कि आरडब्ल्यूए नगर निगम द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष और नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात करेगी। इस मामले में अपना पक्ष रखेगी। इसके बाद कमेटी के सदस्य तीनों पार्षदों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम की बैठक में सेक्टर-20 समेत अन्य इंटरनल पार्किंग को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। साथ ही जांच के लिए ज्वाइंट कमिश्नर के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई। इसमें पार्षद ऋतु गोयल, सुमित सिंगला और गौतम प्रसाद को शामिल किया गया। दूसरी तरफ आरडब्ल्यूए द्वारा लंबे समय से सेक्टर की इंटरनल पार्किंग को बंद करने की मांग की जा रही थी। अब जांच कमेटी के सामने आरडब्ल्यूए अपना पक्ष रखेगी। पहले ज्वाइंट कमिश्नर से उसके बाद तीनों पार्षदों से मुलाकात की जाएगी। मीटिंग में वाइस प्रधान योगिंदर क्वात्रा, महासचिव अविनाश मलिक, ज्वाइंट सेक्रेटरी केके जेटली, कैशियर विद्याव्रत पीपली, एक्जीक्यूटिव मेंबर संतोष गुप्ता और अरुणा अग्रवाल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

पहले भी दो बार दिया जा चुका है धरना
प्रधान केके जिंदल ने बताया कि पेड पार्किंग को हटवाने के लिए आरडब्ल्यूए द्वारा पहले भी दो बार धरना दिया जा चुका है। पहली बार सेक्टर के लोगों ने निगम के बाहर एक दिन का धरना दिया था। दूसरी बार 18 से 22 दिसंबर तक सेक्टर के लोगों और मार्केट एसोसिएशन ने धरना दिया। चार दिन तक सेक्टर में और एक दिन नगर निगम कार्यालय के बाहर लोग डटे रहे। उस दिन सारे सेक्टर की मार्केट भी बंद थी। इसमें निगम के कमिश्नर को ज्ञापन देकर पेड पार्किंग को बंद करने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी आरडब्ल्यूए
प्रधान केके जिंदल ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा ग्रीन बेल्ट काटकर आशियाना फ्लैट बनाने की तैयारी की जा रही है। इस बारे में जल्द एक मीटिंग की जाएगी। इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा एन्हांसमेंट की रि केलकुलेशन नहीं किए जाने के विरोध में भी न्यायालय का सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed