फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PACS employees to get exgratia, cashless medical facility

पैक्स कर्मचारियों को मिलेगा एक्सग्रेसिया, कैशलेस मेडिकल सुविधा

Fri, 26 Mar 2021 09:37 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
PACS employees to get exgratia, cashless medical facility
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार प्राथमिक कृषि एवं क्रेडिट समितियां (पैक्स ) के कर्मचारियों को एक्सग्रेसिया एवं कैशलेस मेडिकल सुविधा का लाभ सुनिश्चित करेगी। केंद्रीय सहकारी बैंकों के पैक्स कर्मचारियों की पदोन्नति के विषय भी जल्द हल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उच्च अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यमंत्री की भारतीय मजदूर संघ की हरियाणा इकाई केसाथ बैठक हुई। इसमें संघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर चर्चा हुई। इसमें से अधिकांश मांगें मान ली गईं। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटरों का रुका हुआ वेतन 15 दिन में जारी करने को कहा है। ग्रामीण चौकीदारों को पीएफ के दायरे में लाकर सामाजिक सुरक्षा देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने पंचायत विभाग को यह मामला प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटरों पर दर्ज मामले तत्काल वापस लेने के निर्देश
शहरी स्वास्थ्य केंद्रों की एएनएम को सितंबर 2019 से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाएगा। संघ ने न्यूनतम वेतन के मामले में अलग-अलग विभागों की विसंगतियां दूर करने एवं करनाल में हड़ताल के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रवैया अपनाते हुए करनाल में कंप्यूटर ऑपरेटरों पर दर्ज मामले तत्काल वापस लेने के निर्देश दिए। न्यूनतम वेतन संशोधित करने के लिए अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने को कहा गया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री हवा सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान गोदारा, वेदप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed