फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Oxygen Points at Civil Hospital Non-Functional; Patients Forced to Procure Nasal Masks from Outside

Panchkula News: सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन पाॅइंट ठप, मरीजों को बाहर से लाने पड़ रहे नोज मास्क

Wed, 22 Apr 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Oxygen Points at Civil Hospital Non-Functional; Patients Forced to Procure Nasal Masks from Outside
महिला व बच्चों के वार्ड सबसे ज्यादा प्रभावित, इमरजेंसी में शिफ्ट करने को मजबूर तीमारदार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में वार्डों के ऑक्सीजन पाइप प्वाइंट खराब होने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को ऑक्सीजन के लिए बेड छोड़कर इमरजेंसी या अन्य वार्ड में जाना पड़ रहा है, जबकि नोज मास्क भी बाहर से खरीदने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में हर बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है, लेकिन कई प्वाइंट खराब पड़े हैं। सबसे ज्यादा असर महिला वार्ड और पीडियाट्रिक वार्ड में देखने को मिल रहा है, जहां अधिकतर ऑक्सीजन प्वाइंट काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन

मरीजों के परिजनों ने बताया कि बच्चों को सांस संबंधी दिक्कत होने पर उन्हें इमरजेंसी में ले जाना पड़ा। संजना, रानी और नेहा ने बताया कि वार्ड में ऑक्सीजन प्वाइंट खराब होने के कारण काफी दिक्कत हो रही है और इलाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पाॅइंट की मरम्मत का जिम्मा पीडब्ल्यूडी विभाग के पास है, लेकिन करीब दो साल से यह समस्या बनी हुई है। इसके चलते मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिविल अस्पताल के पीएमओ आरएस चौहान ने बताया कि ऑक्सीजन पाॅइंट ठीक कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को पत्र लिखा गया है और जल्द ही सभी खराब प्वाइंट दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed