फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Over 20 illegal water connections detected in Bagwali.

Panchkula News: बागवाली में 20 से अधिक अवैध जल कनेक्शन पकड़े

Thu, 11 Jun 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Over 20 illegal water connections detected in Bagwali.
पेयजल के दुरुपयोग पर विभाग सख्त, बागवानी में पानी इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी नोटिस जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। गांव बागवाली में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की संयुक्त छापेमारी के दौरान 20 से अधिक अवैध जल कनेक्शन पकड़े गए। वहीं, 10 से अधिक घरों में पेयजल का उपयोग बागवानी और अन्य गैर-घरेलू कार्यों में किए जाने का मामला सामने आया, जिसके बाद संबंधित उपभोक्ताओं को चेतावनी नोटिस जारी किए गए।
पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए गए इस विशेष अभियान में विभागीय अधिकारियों ने घर-घर जाकर जल कनेक्शनों और पानी के उपयोग की स्थिति का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेयजल का दुरुपयोग जारी रहने पर संबंधित कनेक्शन काटने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं को भविष्य में ऐसी गतिविधियां बंद करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनिष्ठ अभियंता हाकम सिंह और खंड समन्वयक नरेंद्र मोदगिल ने बताया कि बढ़ती गर्मी के बीच जल संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी रोकने की अपील की।

अभियान में फील्ड सुपरवाइजर गौरव प्रताप, सोहनलाल, मनीष कुमार, शुभम शर्मा, साहिल शर्मा, रमेश कुमार, गुरप्रीत और प्रवीण कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed