फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outsiders will not get space in the vending zone, will have to show permanent certificate.

Panchkula News: बाहरी को वेंडिंग जोन में नहीं मिलेगी जगह, दिखाना होगा स्थायी प्रमाण पत्र

Tue, 10 Dec 2024 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Outsiders will not get space in the vending zone, will have to show permanent certificate.
पंचकूला। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में निर्णय लिया गया है कि पिछले सर्वे में जो लोग बाहर के शामिल कर लिए गए हैं, उनको किसी भी हालत में पंचकूला के वेंडिंग जोन में जगह नहीं दी जाएगी। सर्वे लिस्ट में शामिल उन ही लोगों को साइट अलॉट की जाएगी, जिनके पास पंचकूला का स्थाई प्रमाण पत्र है। नगर निगम के पास मौजूद सर्वे लिस्ट में करीब 3718 वेंडर्स के नाम हैं, जिनमें अधिकतर पंचकूला से बाहर के रहने वाले हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि उन लोगों की साइट को फिलहाल ड्रा में शामिल नहीं किया जाएगा, जिनकी साइट पहले रद्द कर दी गई थी। इनकी साइट रद्द करने के पीछे के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

ड्रा में जिन लोगों का नाम निकला था, उनसे पूछा जाएगा कि उनकी साइट रद्द होने का कारण ठीक था या नहीं। अब नगर निगम द्वारा एक ड्रा निकालने के बाद दोबारा सर्वे करवाया जाएगा, जिसमें पंचकूला में बैठे वेंडर्स का पता लगाया जाएगा। सोमवार को बैठक की अध्यक्षता नगर निगम की आयुक्त अपराजिता यादव ने की। बैठक में संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, पार्षद हरेंद्र मलिक, कमेटी के सदस्य रामदेव पटेल, अमरनाथ वर्मा, राजाराम उपस्थित रहे। महापौर कुलभूषण गोयल विशेष तौर पर बैठक में आमंत्रित रहे। इस दौरान वेंडर्स को सुविधा देने में नगर निगम विफल कमेटी के सदस्यों (पार्षद हरेंद्र मलिक, कमेटी के सदस्य रामदेव पटेल, अमरनाथ वर्मा, राजाराम) ने बैठक में वेंडर्स के हितों को उठाते हुए कहा कि नगर निगम पंचकूला द्वारा शहर में जगह-जगह पर वेंडिंग जोन बनाए गए, लेकिन इन्हें बसाने और सुविधा देने में नगर निगम पूरी तरह विफल साबित हुआ है। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाए बिना ही नगर निगम द्वारा पिछली बार वेंडिंग जोन का ड्रा निकालने की कोशिश की गई, जो कि सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है और कुछ मिलीभगत का भी अंदेशा दिखता है। नगर निगम द्वारा कर्मचारी भेज कर वेंडर से किराया तो लेना शुरू कर दिया गया, लेकिन उन्हें सुविधाएं देने के बारे में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जिस स्थान पर स्ट्रीट वेंडर्स को बिठाया गया, वह जमीन नगर निगम ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से निशुल्क ट्रांसफर करवाई है।
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग जोन में सुविधा उपलब्ध न होने के बावजूद भी किराया लिया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि वेंडिंग जोन में बिजली के मीटर तक नहीं लग रहे हैं, पानी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, सफाई के लिए कोई कर्मचारी नहीं आता, शौचालय की भी व्यवस्था नहीं की गई है, अब तक जो वेंडर्स के ड्रा निकाले गए उन्हें भी पूरी ढंग से नहीं बैठाया गया, पंचकूला में कई स्थानों पर वेंडर्स बैठे हैं उन्हें जबरन उठाया जा रहा है, लेकिन उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




नया सर्वे कराने की मांग

कमेटी के सदस्यों का कहना है कि शहर में बैठने वाले वेंडर्स का नया सर्वे करवाया जाए, ताकि पंचकूला के स्थाई निवासियों को ही वेंडिंग जोन में साइट मिले। नया सर्वे करने का प्रस्ताव लाकर इसे स्वीकृत करने के बाद हर वेंडर्स की फोटो, गूगल मैपिंग के साथ सर्वे करवाने के नाम केवल पंचकूला के वेंडर्स को ही साइट अलाट की जाए। जिस पर नगर निगम आयुक्त ने कहा कि एक ड्रा के बाद नए सर्वे के लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग से इजाजत लेने के बाद सर्वे करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed