फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outrage: People troubled by problems took out fury march, sloganeering from Gandhi Chowk to City Council office

नाराजगी : समस्याओं से परेशान लोगों ने निकाला रोष मार्च, गांधी चौक से नगर परिषद कार्यालय तक की नारेबाजी

Tue, 12 Apr 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Outrage: People troubled by problems took out fury march, sloganeering from Gandhi Chowk to City Council office
कालका। टिपरा वार्ड नंबर - 5 की समस्याओं को लेकर लोगों ने कालका के गांधी चौक से लेकर नगर परिषद कार्यालय तक पैदल रोष मार्च निकाला। रोष मार्च समाज सेवी चत्तर सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। नगर परिषद कार्यालय में लोगों को एक्सईएन हरीश कुमार ने शांत करवाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक्सईएन को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

चत्तर सिंह, राजेंद्र सिंह, विमला सहित अन्य ने बताया कि लोग लंबे समय से अपने क्षेत्र की कच्ची गलियों, स्ट्रीट लाइटों, गंदगी और अन्य समस्या को लेकर परिषद के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। इसी के मद्देनजर आज स्थानीय लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा की परिषद के अधिकारिओं को जब समस्या बताई जाती है, तो अधिकारी समस्या सुनने की जगह लोगों से ठीक तरह से व्यवहार भी नहीं करते हैं। इस मौके पर फिनियन, इरेनियस, मनोज, ओमप्रकाश, बेबी, आशा, गीता देवी, राजन, गंगावती, राजेंद्र सिंह, विमला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

टिपरा के लोगों ने समस्या सुनाई है। अपना कर्मचारी मौके पर भेजेंगे और जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है, उनको जरूर हल करवाएंगे। - हरीश कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed