फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Outrage: Opposition condemned the lathi charge on farmers, said the allegation - Coalition government is adopting repressive policies

नाराजगी : किसानों पर लाठीचार्ज की विपक्ष ने की निंदा, लगाया आरोप कहा- गठबंधन सरकार अपना रही दमनकारी नीतियां

Sun, 29 Aug 2021 01:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Outrage: Opposition condemned the lathi charge on farmers, said the allegation - Coalition government is adopting repressive policies
पंचकूला। अपने बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए नौ माह से शांतिपूर्ण ढंग से धरना दे रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाना निंदनीय है। इस घटना की कांग्रेस और आप नेताओं ने कड़े शब्दों में आलोचना की है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान पर जिस बेरहमी से पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है, वह गलत है। हरियाणा सरकार ने जिस प्रकार से निरपराध किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है वह कमजोरी का दर्शाता है। अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते 500 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

कालका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाए वो कम है। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर किसानों की आवाज को दबाना चाहती है। सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है। सरकार का अन्नदाताओं के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कृषि विरोधी काले कानूनों के खिलाफ 9 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों की बात सुनना तो दूर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र और हरियाणा की सरकार सत्ता के अहंकार में पूरी तरह से चूर है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान सुरेंद्र राठी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आवाज को पुलिस की लाठी से दबाने का कार्य कर रही है। शनिवार को करनाल के बसताड़ा में किसानों के ऊपर लाठीचार्ज करना दुर्गा दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस देश में अन्नदाता के ऊपर लाठीचार्ज होता है समझ लेना चाहिए उस सरकार का पतन नजदीक है। पिछले 9 महीने में भाजपा ने कभी किसानों के ऊपर पानी की बौछार करवाई तो कभी रास्ता रोका। कभी किसान की बिजली पानी बंद कर दिया। इस संघर्ष में आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। हरियाणा के प्रभारी सांसद डॉ. सुशील गुप्ता 5 सितंबर से किसान बचाओ खेत बचाओ एक यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। यह यात्रा हरियाणा के 90 विधानसभाओं में जाएगी और किसानों के समर्थन में प्रचार कर जनता को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed