{"_id":"62a1029943c9a71b503a5487","slug":"outpost-incharge-gurmez-singh-who-is-absconding-in-illegal-recovery-sacked-pkl-office-news-pkl453105863","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली में फरार चल रहा चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली में फरार चल रहा चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह बर्खास्त
विज्ञापन
पंचकूला। अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहे चौकी इंचार्ज एएसआई गुरमेज सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। पिछले दिनों सेक्टर-चार निवासी संजीव गर्ग ने सेक्टर-दो चौकी इंचार्ज एसएसआई गुरमेज सिंह, अनिल भल्ला, आकाश भल्ला और एक अन्य के खिलाफ पंचकूला पुलिस के आलाअधिकारी को शिकायत दी गई थी कि उसे झूठे केस में फंसाकर और गिरफ्तारी का डर दिखाकर उससे 45 लाख रुपये की अवैध वसूली की गई है। इस मामले की जांच एसीपी की ओर से की गई थी। इसके बाद पुलिस ने चौकी इंचार्ज समेत चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। पुलिस ने चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह, अनिल भल्ला और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। लेकिन पुलिस को चकमा देकर चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मी और चौकी इंचार्ज गुरमेज सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज करके तीनों को निलंबित कर दिया था। अब इस मामले में फरार चल रहे चौकी इंचार्ज को बर्खास्त कर दिया गया है।
कोट
अवैध वसूली के मामले में फाइनेंसर अनिल भल्ला के साथ मिलकर चौकी इंचार्ज एसएसआई गुरमेज सिंह लोगों के खिलाफ झूठे केस दर्ज कर रहा था। उनको केस से बाहर निकालने के बदले में लाखों की अवैध वसूली में चौकी इंचार्ज संलिप्त पाया गया था। इस मामले की जांच के बाद फरार चल रहे एएसआई गुरमेज सिंह हो बर्खास्त कर दिया गया हैै। -सुरेंद्र पाल सिंह, डीसीपी पंचकूला।