फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Out of 68 categories of recruitment in 8 months, sheets of 580 candidates were found vacant

आयोग की चाकचौबंद तैयारियों को धत्ता बता रहा गिरोह

Tue, 26 Oct 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Out of 68 categories of recruitment in 8 months, sheets of 580 candidates were found vacant
चंडीगढ़। महिला कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में 38 शीटें खाली मिलने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने जांच की तो चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इस साल आठ माह में निकली 68 कैटेगरी की भर्तियों में से कुल 580 परीक्षार्थियोें की ओएमआर शीटें खाली मिली हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंप दी गई है। अब विस्तृत जांच होगी। परीक्षार्थियों से पूछताछ के बाद ही इस मामले में खुलासा हो सकेगा कि आखिर ओएमआर शीट क्यों खाली छोड़ी जा रही हैं। सरकार की खुफिया एजेंसी भी इस तरह के गिरोह के कनेक्शन तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

परीक्षकों पर इसलिए शक
आयोग की ओर से पहले से आदेश जारी किए जा चुके हैं कि कोई परीक्षार्थी ओएमआर शीट को खाली छोड़ता है तो संबंधित इनविजिलिटर (परीक्षक) को उस शीट पर मोटे अक्षरों में कैंसिल लिखना होगा। जांच में पता चला है कि काफी शीटों पर परीक्षकों ने कैंसिल नहीं लिखा है। ऐसे में आयोग ऐसे परीक्षा केंद्रों समेत तमाम परीक्षार्थियों के रोल नंबर वाइज लिस्ट तैयार की है।
विज्ञापन

अब तक 580 ओएमआर शीटें खाली मिली हैं। इन सभी की रोल नंबर वाइज और सेंटर वाइस लिस्ट तैयार की गई है। शक है कि परीक्षार्थी ऐसा किसी के कहने पर कर रहे हैं। इसलिए वो कौन लोग हैं जो ऐसा कर रहे हैं, उसकी जांच कराई जाएगी। शीट खाली छोड़ने वाले परीक्षार्थियों से पूछताछ के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। इसलिए सरकार से जांच की मांग की है। -भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed