{"_id":"6467d16b2c55006c870fb666","slug":"otherwise-the-car-driver-hit-the-auto-the-driver-died-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-375-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वरना कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वरना कार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। सेक्टर-23 में कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या प्रसाद सेक्टर-4 हरिपुर निवासी के रूप में हुई है। चंडीमंदिर पुलिस भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हरिपुर निवासी राहुल कनुजिया ने शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई अयोध्या प्रसाद ऑटो ड्राइवर था। वीरवार सुबह करीब 8 बजे उसका भाई घर से ऑटो लेकर निकला। दोपहर में पड़ाासी सुशील ने फोन कर बताया कि उसके भाई का सेक्टर-23 में एक्सिडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता मौके पर पहुंचा उसने देखा कि उसके भाई का ऑटो सड़क के किनारे पलटा हुआ था। एक गाड़ी की नंबर प्लेट सड़क के किनारे पड़ी हुई थी।
शिकायतकर्ता को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके भाई को काले रंग की वरना कार के चालक ने टक्कर मारी है। उसके बाद गाड़ी चालक उसके भाई को घायल अवस्था में सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर गया है। इसके बाद शिकायतकर्ता अस्पताल पहुंचा तो उसे डॉक्टरों ने बताया उसके भाई की एक्सीडेंट में चोट लगने के कारण मृत्यु हो चुकी है। अस्पताल से गाड़ी चालक फरार हो चुका था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।