फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Orders to start night domination operation in marginal districts

सीमांत जिलों में नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू करने के आदेश

Fri, 01 Oct 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Orders to start night domination operation in marginal districts
चंडीगढ़। पंजाब में मौजूदा हालात के मद्देनजर कार्यकारी डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने वीरवार को सभी सरहदी जिलों के एसएसपी को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सरहद के साथ रात 9 से सुबह 4 बजे तक नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरहदी जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर ग्रामीण, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ने सरहदी जिलों के एसएसपी को यह भी हिदायत की कि वह अपने जिलों को सेक्टरों में बांटें और हर सेक्टर के लिए गजटेड अधिकारी तैनात करें, जो निजी तौर पर नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन के दौरान मौजूद रहेंगे। एसएसपी गजटेड अधिकारियों के ड्यूटी रोस्टर देखेंगे और नाइट डोमिनेशन ऑपरेशनों की निगरानी के लिए उनकी ड्यूटी लगाएंगे। डीजीपी ने सभी एसएसपी से कहा कि वह संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोनों और शक्की व्यक्तियों की हलचल पर विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

डीजीपी सहोता ने कहा कि सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस और अन्य संवेदनशील स्थानों पर रात को सभी नाके एक गैर-गजटेड अधिकारी की निगरानी में लगाए जाएंगे, जबकि वाहनों की जांच के लिए सहायक सड़कों पर अतिरिक्त नाके भी लगाए जाएं। डीजीपी ने निर्देश दिए कि अंतरराज्जीय नाकों खासकर जम्मू-कश्मीर सरहद पर लगाए जाने वाले नाकों को भी मजबूत किया जाना चाहिए और जम्मू-कश्मीर से आने वाले सभी वाहनों की अच्छी तरह जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एसएसपी को नाकों और गश्त को दर्शाती साप्ताहिक तैनाती योजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिसे रेंज आईजीपी द्वारा मंजूरी दी जाएगी। ऐसी साप्ताहिक योजनाएं मौजूदा अंदरूनी सुरक्षा की स्थिति के आधार पर होंगी। डीजीपी सहोता ने एसएसपीज को सभी कंट्रोल रूमों को सक्रिय करने के अलावा संवेदनशील स्थानों की कवरेज के लिए सभी पीसीआर/आरआरपीएस वाहनों और बुलेट प्रूफ सामग्री का प्रयोग करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed