फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order to stop pollution in Ghaggar river, DC gave instructions to officials

Panchkula News: घग्गर नदी में प्रदूषण रोकने के आदेश, डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Tue, 25 Apr 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Order to stop pollution in Ghaggar river, DC gave instructions to officials
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। घग्गर नदी में हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए सिंगल यूज प्लॉस्टिक पर प्रतिबंध को लेकर उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने जिला सचिवालय के सभागार में जिला पर्यावरण योजना के तहत संबंधित अधिकारियों के साथ सोमवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. सोनी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के लंबित मामलों को जल्द से जल्द पूरा करें। बैठक में जिला परिषद, एचएसवीपी, सिविल सर्जन, नगर निगम पंचकूला व कालका, उपमंडल खंड पंचकूला व कालका, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, वन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, जिला परिवहन एवं सचिव आरटीए, खनन विभाग, वन विभाग, एचएसपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी, सॉयल कंजर्वेशन विभाग, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग ने भाग लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने एचएसवीपी और नगर निगम को आपस में सामंजस्य बैठाकर सभी कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने एचएसवीपी व नगर निगम को जमीन स्थानांतरण के कागज पूरा कर औद्योगिक व अन्य क्षेत्र में कार्य को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खनगवाल, एसडीएम पंचकूला ममता शर्मा, कालका रूचि सिंह बेदी, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी गगनदीप सिंह, नगराधीश गौरव चौहान, तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, वीरेंद्र गिल, जिला खनन अधिकारी ओमदत्त शर्मा, बीडीपीओ पिंजौर मारटीना महाजन, जिला वन अधिकारी बीएस राघव, एचएसवीपी के एसडीओ कैलाश काला आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed