फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order to Haryana Government in the matter of grabbing MNREGA amount

मनरेगा राशि हड़पने के मामले में हरियाणा सरकार को आदेश

Wed, 04 Aug 2021 10:48 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Order to Haryana Government in the matter of grabbing MNREGA amount
चंडीगढ़। मरे हुए लोगों के नाम पर मनरेगा स्कीम के तहत राशि जारी करने के मामले को लेकर दाखिल जनहित याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को याचिकाकर्ता की शिकायत पर जल्द कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जनहित कमेटी सहित अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया था कि मेवात के नूंह में बड़े पैमाने पर मनरेगा स्कीम के तहत राशि ऐसे लोगों को जारी की जा रही है जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इस तरह मनरेगा के फंड को हड़पा जा रहा है। यह बड़ा घोटाला है। याचिकाकर्ता ने इसकी शिकायत डीसी को कई बार की है लेकिन अभी तक किसी भी स्तर कार्रवाई नहीं की गई। लिहाजा अब याचिकाकर्ता ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनहित याचिका दायर की है। हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए हरियाणा सरकार को शिकायत की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो याचिकाकर्ता से भी इस बारे में और जानकारी लेकर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करें। जो भी कार्रवाई की जाए उसके बारे में याचिकाकर्ता को भी जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed