{"_id":"61e32710ba64330d425dc154","slug":"order-take-quick-action-on-pending-complaints-delay-will-not-be-tolerated-dcp-pkl-office-news-pkl439366831","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश : लंबित शिकायतों पर जल्द करें कार्रवाई, देरी बर्दाश्त नहीं होगी : डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश : लंबित शिकायतों पर जल्द करें कार्रवाई, देरी बर्दाश्त नहीं होगी : डीसीपी
विज्ञापन
पंचकूला। नए साल की पहली क्राइम मीटिंग डीसीपी मोहित हांडा ने सेक्टर-1 स्थित लघु सचिवालय में ली। इस मौके पर सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने भाग लिया। मीटिंग के दौरान डीसीपी ने कहा कि लंबित शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार से देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी थाना प्रभारी बीट प्रणाली के माध्यम से कार्रवाई करें ताकि किसी भी प्रकार से कोई मामला और शिकायत लंबित ना रहे।
डीसीपी ने कहा कि कोविड-19 के संबंध में जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाइट कर्फ्यू की पालना ना करने वालों के खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट- 2005 और सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने पर धारा-188 की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के आदेशानुसार जनवरी 2022 से बिना वैक्सीन लगे व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान या अन्य कार्यालयों में जाने पर मनाही की गई है। इस संबंध में अगर किसी व्यक्ति या कर्मचारी ने वैक्सीन नहीं लगवाई तो वह समयानुसार अपनी वैक्सीन लगवाएं।
उन्होंने कहा कि जिला पंचकूला में सप्ताह के हर शुक्रवार, शनिवार, रविवार के दिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अगर इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में कैफे, रेस्टोरेंट, ढाबा और होटलों को रात 10 बजे से सुबह 2 बजे तक चेकिंग की जाती है। इस चेकिंग के दौरान बिना लाइसेंस के कैफे, हुक्का बार चलाने वालों पर भी नजर रखकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।