फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order: Leave of police personnel and fire brigade employees canceled, DCP extended Diwali greetings to district residents, police officers and employees

आदेश : पुलिस के जवानों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, डीसीपी ने जिलेवासियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Thu, 04 Nov 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Order: Leave of police personnel and fire brigade employees canceled, DCP extended Diwali greetings to district residents, police officers and employees
पंचकूला। दिवाली पर लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर फायर विभाग ने फायर ब्रिगेड कर्मियों और पुलिस विभाग ने अपने मुलाजिमों की छुट्टियां कैंसल कर दी हैं। जिले में तैनात 43 फायर कर्मचारी और पुलिस के 700 जवान अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारी कर ली गई है। वहीं बाजारों में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर डीसीपी मोहित हांडा ने कोविड के नियमों का पालन कर दिवाली मनाने को कहा है। पंचकूला फायर ऑफिसर तरसेम सिंह ने बताया कि फायर विभाग की तरफ से जिले में 11 गाड़ियां तैनात रहेंगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उन्हें किसी प्रकार आग लगने की सूचना मिलती है, तो वह 101 पर कॉल कर जानकारी दे सकते हैं। आग लगने की घटना पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग की टीम तैनात है।
विज्ञापन

डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि दिवाली के इस त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्जों को निर्देश हैं कि वे अपने अधिकार क्षेत्र में बाजारों, मार्केट में पैदल गस्त करें और सभी होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट, धर्मशालाओं को चेक करें। पंचकूला से लगते सभी बार्डर नाकों पर पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से अपील कर कहा है कि किसी प्रकार का कोई संदिग्ध मिले तो पुलिस को सूचित करें। जिला प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार के पटाखों पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के साथ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed