फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order for re-postmortem of Anuj, accused of firing outside Salman's house

Panchkula News: सलमान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज का दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश

Thu, 09 May 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Order for re-postmortem of Anuj, accused of firing outside Salman's house
चंडीगढ़। मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के आरोपी अनुज थापन का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग को लेकर उसकी मां की ओर से दाखिल याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। हाईकोर्ट ने फरीदकोट के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को दो दिन में मेडिकल बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिया है।
विज्ञापन

अनुज की मां रीता देवी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके बेटे की मुंबई पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी। उसके बेटे की मौत संदिग्ध हालात में हुई है और पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। याची को पुलिस की कहानी पर विश्वास नहीं है। ऐसे में उसके बेटे का दोबारा पोस्टमार्टम करवाया जाए। सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने के आरोप में 32 साल के अनुज थापन को 26 अप्रैल मुंबई पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया था। मुंबई पुलिस ने कहा था कि थापन ने पुलिस लाॅकअप से सटे बाथरूम में आत्महत्या कर ली। अनुज थापन पर शूटरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था, जिन्होंने 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने अब दोबारा पोस्टमार्टम का आदेश दे दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट उनकी सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed