फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Order for investigation on pouring Shivalik Enclave water into the drain

Panchkula News: शिवालिक एनक्लेव का पानी ड्रेन में डालने पर जांच के आदेश

Fri, 28 Feb 2025 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Order for investigation on pouring Shivalik Enclave water into the drain
पंचकूला। अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने कहा कि जिला स्तर पर गठित टीम सुनिश्चित करे कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशानुसार किसी विभाग एवं उद्योग का गंदा पानी घग्गर नदी में न डाला जाए। वह घग्गर नदी, सिंगल यूज प्लास्टिक, बायो मेडिकल वाटर विषयों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
विज्ञापन

उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित शिवालिक एनक्लेव का पानी ड्रेन में डालने की मिली शिकायत पर एचएसवीपी के अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता ने बताया कि यह कालोनी चंडीगढ़ क्षेत्र में आती है। एडीसी ने संबंधित विभागों को एक्शन प्लान भी सबमिट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर गठित कमेटी हर माह उद्योगों, सोसाइटी एवं विभागों से निकलने वाले पानी का निरीक्षण करे। जांच करें कि कोई घग्गर नदी में दूषित पानी तो नहीं डाल रहा है। संबंधित विभागों के जल निकासी पाॅइंट को भी चेक किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा संबंधित विभागों के चल रहे प्रोजेक्टों का भी निरीक्षण किया जाए। बिजली निगम के अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान अवैध कनैक्शन काटने के लिए साथ रहे। बैठक में एसईएसटीफएस के सदस्य एवं कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed