फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Opposition to the Installation of a Fourth Transformer in the Park; Residents Submit Memorandum to Councilor

Panchkula News: पार्क में चौथा ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध, लोगों ने पार्षद को सौंपा ज्ञापन

Sun, 31 May 2026 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the Installation of a Fourth Transformer in the Park; Residents Submit Memorandum to Councilor
बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता, बोले- पहले से लगे हैं तीन ट्रांसफार्मर, बढ़ सकता है हादसे का खतरा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-9 स्थित एक पार्क में बिजली विभाग की ओर से नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। क्षेत्रवासियों ने वार्ड पार्षद भारत हितैषी को ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य रुकवाने की मांग की।
लोगों ने बताया कि महाराजा अग्रसेन चौक के समीप स्थित पार्क में पहले से तीन ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। अब एक और ट्रांसफार्मर लगाए जाने से बच्चों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को खतरा बढ़ सकता है। उनका कहना है कि पार्क में बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार का हादसा होने की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम के पार्क में बिना अनुमति लगातार ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि पार्क जैसी सार्वजनिक जगहों पर ट्रांसफार्मर लगाने से पहले सुरक्षा और जनहित के पहलुओं पर गंभीरता से विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी साहिल और अमित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से भी अनुरोध किया था कि पार्क में नया ट्रांसफार्मर न लगाया जाए, लेकिन इसके बावजूद कार्य जारी रखा गया।
लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर ट्रांसफार्मर लगाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed