{"_id":"69dd4f8f559153a4610f402b","slug":"opportunity-for-supplementary-exams-in-government-schools-exams-to-begin-on-april-20-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22863-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सरकारी स्कूलों में सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका, 20 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सरकारी स्कूलों में सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका, 20 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम
विज्ञापन
बालवाटिका से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा अंक सुधार का अवसर; 1 मई तक चलेगी परीक्षा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बालवाटिका से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अब वार्षिक परीक्षा के बाद अपने अंकों में सुधार का एक और मौका मिलेगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हरियाणा ने सप्लीमेंट्री असेसमेंट परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है, जिसके तहत परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेंगी।
जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आई है, जो मार्च में हुई वार्षिक परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए या अपने अंक सुधारना चाहते हैं। नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को एक से अधिक अवसर देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, जिससे वे बिना वर्ष खराब किए अपनी पढ़ाई को बेहतर बना सकें।
उन्होंने बताया कि बालवाटिका से कक्षा पांचवीं तक की परीक्षाएं 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक निर्धारित समय में होंगी।
विज्ञापन
बालवाटिका से पांचवीं तक का शेड्यूल:
20 अप्रैल को बालवाटिका की अंग्रेजी मौखिक, कक्षा पहली की अंग्रेजी लिखित, कक्षा दूसरी व तीसरी की गणित, कक्षा चौथी की अंग्रेजी और कक्षा पांचवीं की गणित की परीक्षा होगी।
21 अप्रैल को पहली व तीसरी की अंग्रेजी मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
22 अप्रैल को बालवाटिका की हिंदी मौखिक, पहली की गणित, दूसरी की हिंदी, तीसरी की अंग्रेजी, चौथी की गणित और पांचवीं की अंग्रेजी की परीक्षा होगी।
23 अप्रैल को दूसरी की हिंदी मौखिक, तीसरी की हिंदी और पांचवीं की हिंदी की परीक्षा होगी।
24 अप्रैल को पहली की हिंदी लिखित, दूसरी की अंग्रेजी मौखिक, तीसरी की हिंदी मौखिक, चौथी की पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा होगी।
25 अप्रैल को पहली की हिंदी मौखिक, दूसरी की अंग्रेजी लिखित, तीसरी की ईवीएस, चौथी की हिंदी और पांचवीं की ईवीएस की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
छठी से आठवीं तक का शेड्यूल:
20 अप्रैल को छठी की अंग्रेजी, सातवीं की हिंदी और आठवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
21 अप्रैल को सातवीं की ड्राइंग, गृह विज्ञान और संगीत विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
22 अप्रैल को छठी की विज्ञान और आठवीं की गणित की परीक्षा होगी।
23 अप्रैल को सातवीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
24 अप्रैल को छठी की सामाजिक विज्ञान और आठवीं की हिंदी की परीक्षा होगी।
1 मई को छठी की हिंदी, सातवीं की गणित और आठवीं की विज्ञान की परीक्षा के साथ शेड्यूल समाप्त होगा।