{"_id":"66ce6a91ba9452815b0f6bb9","slug":"opportunity-for-admission-on-112-vacant-seats-of-iti-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-10225-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: आईटीआई की 112 खाली सीटों पर दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: आईटीआई की 112 खाली सीटों पर दाखिले का मौका
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-14 स्थित आईटीआई में अभी 112 सीटें खाली हैं। बची हुई सीटों पर विद्यार्थी 31 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। खाली सीटों पर विद्यार्थियों को ऑफलाइन प्रवेश दिया जाएगा।
आईटीआई सेक्टर -14 की प्रिंसिपल गीता आर सिंह ने बताया कि कॉस्मोलॉजी की 13, फूड प्रोडक्शन की 32, जीईओ इन्फारमेटिक्स की 24, प्रिंटर की 9, सिलाई कढ़ाई की 10, और कैटरिंग की 24 सीटें अभी नहीं भरी हैं। इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। मंगलवार को सात विद्यार्थियों का एडमिशन दिया गया।
छात्राओं की फीस माफ
आईटीआई की प्रिंसिपल गीता आर सिंह ने बताया इसमें छात्राएं अगर एडमिशन लेंगी तो उन्हें हरियाणा के पूरे डॉक्यूमेंट के साथ एडमिशन दिया जाएगा। उनकी ट्यूशन फीस भी पूरी तरह से माफ कर दी जाएगी। इस सत्र से छात्राओं की फीस माफ कर दी गई है। अगर हरियाणा राज्य से बाहर के कोटे पर दाखिला विद्यार्थी लेंगे तो उन्हें दाखिले में 1500 रुपये फीस देनी होगी।