{"_id":"69973dcccc5cf32e3603c523","slug":"operation-prahar-10214-gangsters-arrested-in-a-month-panchkula-news-c-16-1-knl1001-953567-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन प्रहार : एक महीने में हत्थे चढ़े गैंगस्टरों के 10214 गुर्गे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन प्रहार : एक महीने में हत्थे चढ़े गैंगस्टरों के 10214 गुर्गे
विज्ञापन
सरकार के निर्देश, जारी रहेगा गैंगस्टरों और सहयोगियों के खिलाफ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। गैंगस्टरों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार का एक महीना पूरा हो गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस ने विभिन्न जिलों से गैंगस्टरों के 10214 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पंजाब को अपराध मुक्त घोषित करने के लिए पुलिस को यह अभियान जारी रखने के निर्देश दिए है। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान की तरह फिलहाल यह अभियान जारी रहेगा।
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह ऑपरेशन पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग है। इसकी शुरुआत 20 जनवरी को गई थी। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाई कर रही हैं। पंजाब सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने पंजाबियों से इस दौरान पुलिस की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोग गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं।
उधर, इस ऑपरेशन के 30वें दिन पुलिस टीमों ने 236 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार हथियार बरामद किए। दूसरी ओर, युद्ध नशे के रुद्ध अभियान के 355वें दिन पंजाब के विभिन्न जिलों में नशा तस्करी के 100 आरोपियों को काबू किया गया।